फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now CSAT movement on the issue , given the memorandum

अब सीसैट के मुद्दे पर आंदोलन, सौंपा ज्ञापन

Wed, 02 Sep 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 02 Sep 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Now CSAT movement on the issue , given the memorandum
इलाहाबाद (ब्यूरो)। पीसीएस में सीसैट को लेकर एक बार फिर आंदोलन शुरू हो गया है। सिविल सर्विसेज की तरह पीसीएस में भी इसे क्वालीफाइंग पेपर करने की मांग को लेकर प्रतियोगियों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन भी आयोग में सौंपा।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के बैनर तले आयोग दफ्तर पर पहुंचे प्रतियोगियों का कहना था कि सिविल सर्विसेज-2015 प्रारंभिक परीक्षा में सीसैट क्वालीफाइंग पेपर कर दिया गया है। इसमें अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे, लेकिन इस पेपर के अंक मेरिट में नहीं जोड़े जाएंगे। चूंकि सिविल सर्विसेज की तर्ज पर पीसीएस के परीक्षा प्रारूप में भी बदलाव किया गया है। इसलिए पीसीएस में भी सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर किया जाना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि सीसैट पेपर की वजह से हिंदी भाषी तथा ग्रामीण परिवेश के प्रतियोगी पीछे रह जाते हैं।
विज्ञापन


सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर करने से यह विसंगति भी दूर होगी। प्रतियोगियों का कहना था कि आयोग अफसरों ने आश्वासन दिया कि समिति के समक्ष उनकी मांग रखी जाएगी। प्रतियोगियों ने इसी मांग को लेकर सात सितंबर को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन की घोषणा की। मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव कार्मिक को संबोधित ज्ञापन भी सौंपेंगे। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने वालों में कौशल सिंह, अनिल उपाध्याय, सुशील यादव, मनोज सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, सौरभ सिंह, नीरज पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed