फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now Amausa will be researched in the US and London

अब अमेरिका और लंदन में भी होगा प्रयागराज के अमौसा का मेला पर शोध

Wed, 09 Dec 2020 01:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Now Amausa will be researched in the US and London
कैलाश गौतम
अमौसा का मेला और गांव गया था गांव से भागा, शीर्षकों से लोक मानस में जगह बनाने वाली कैलाश गौतम की कविताएं अब विश्व पटल पर शोध, अध्ययन और नाट्य मंचन का विषय बनने वाली हैं। अबतक उनकी इन कविताओं पर कई विश्वविद्यालयों में तो शोध होने के साथ पीएचडी अवार्ड भी हो गई है।
विज्ञापन


उनकी भोजपुरी और खड़ी बोली की कालजयी कविताएं कई जगह पाठ्यक्रमों का हिस्सा भी बन चुकी हैं। लेकिन, अब उनकी चुनिंदा रचनाओं को अमेरिका, लंदन और सिंगापुर के साहित्य सेवियों की ओर से शोध और मंचन का विषय बनाए की बात शुरू हो गई है। उनकी 14वीं पुण्यतिथि की पूर्वसंध्या पर मंगलवार को यह जानकारी कैलाश गौतम सृजन संस्थान के अध्यक्ष डॉ श्लेष गौतम ने साझा की।
विज्ञापन


पुण्यतिथि पर इस बार कोरोना काल में कैलाश गौतम राष्ट्रीय कुंभ-2020 बुधवार की शाम एनसीजेडसीसी के प्रेक्षागृह में होगा। इस मौके को यादगार बनाने के लिए अखिल भारतीय कविता सम्मेलन और मुशायरा भी आयोजित किया गया है। सृजन संस्थान के अध्यक्ष श्लेष पिता की कविताओं का जिक्र करते हुए भावुक हो जाते हैं। वह लोक लोक संस्कृति के सजीव चित्रण के रूप में अमौसा का मेला का भी जिक्र करते हैं और गांव गया था गांव से भागा पर भी रोशनी डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बताते हैं कि अमौसा का मेला के पीछे जीवन के राग,अनुराग, चिंता और चुनौतियों को आने वाले समय में चित्रात्मक अभिव्यक्ति प्रदान की जाएगी। इन कविताओं पर नाट्य मंचन भी होगा। ताकि, एक-एक पंक्ति को अभिव्यक्त किया जा सके। उल्लेखनीय है कि यह कविता 80 के दशक में लिखी गई थी और उसकी पंक्तियां आज भी चरितार्थ हो रही हैं। यही वजह है कि कैलाश गौतम की एक प्रसिद्ध कविता गांव गया था गांव से भागा को विख्यात आलोचक प्रो नामवर सिंह एवं डॉ दूधनाथ सिंह ने भी सराहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed