{"_id":"5ffcb820231b1047645abc0c","slug":"now-admission-in-engineering-colleges-of-the-state-will-be-done-through-jee-mains","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जेईई मेंस के जरिये होगा प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश, अलग से नहीं देना होगा कोई प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जेईई मेंस के जरिये होगा प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश, अलग से नहीं देना होगा कोई प्रवेश परीक्षा
Tue, 12 Jan 2021 02:12 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 12 Jan 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) 2021-22 शैक्षिक सत्र में प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा नहीं कराएगा। अब प्रदेश के राजकीय, अशासकीय एवं निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर पर इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए एनटीए की ओर से आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेंस के जरिये ही होगा।
शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक आएएन विश्वकर्मा की ओर से जनपद के सभी प्रधानाचार्यों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वह बारहवीं विज्ञान वर्ग के छात्रों को इस बारे में जानकारी दे दें। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से कहा गया है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य बारहवीं के बच्चों को बता दें कि जेईई मेंस 2021 के लिए आवेदन की तिथि 16 जनवरी तय है।
एकेटीयू से जुड़े कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर जेईई मेंस के लिए आवेदन कर दें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 12 वीं विज्ञान वर्ग के अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों से भी कहा है कि वह अपने बच्चों को इस बारे में जानकारी दे दें, जिससे वह उत्तर प्रदेश के राजकीय, अशासकीय एवं निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए 16 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकें।