फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now admission in engineering colleges of the state will be done through JEE Mains

अब जेईई मेंस के जरिये होगा प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश, अलग से नहीं देना होगा कोई प्रवेश परीक्षा

Tue, 12 Jan 2021 02:12 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Jan 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Now admission in engineering colleges of the state will be done through JEE Mains
शिक्षा - फोटो : pixabay
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (एकेटीयू) 2021-22 शैक्षिक सत्र में प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा नहीं कराएगा। अब प्रदेश के राजकीय, अशासकीय एवं निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश राष्ट्रीय स्तर पर इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए एनटीए की ओर से आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेंस के जरिये ही होगा।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक आएएन विश्वकर्मा की ओर से जनपद के सभी प्रधानाचार्यों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वह बारहवीं विज्ञान वर्ग के छात्रों को इस बारे में जानकारी दे दें। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से कहा गया है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य बारहवीं के बच्चों को बता दें कि जेईई मेंस 2021 के लिए आवेदन की तिथि 16 जनवरी तय है।
विज्ञापन


एकेटीयू से जुड़े कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर जेईई मेंस के लिए आवेदन कर दें। जिला विद्यालय निरीक्षक ने 12 वीं विज्ञान वर्ग के अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों से भी कहा है कि वह अपने बच्चों को इस बारे में जानकारी दे दें,  जिससे वह उत्तर प्रदेश के राजकीय, अशासकीय एवं निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए 16 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed