फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Notice sent to the protesters under section 149

प्रदर्शनकारियों को धारा 149 के तहत भेजा नोटिस

Fri, 24 Jan 2020 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Notice sent to the protesters under section 149
Notice sent to the protesters under section 149
प्रदर्शनकारियों को धारा 149 के तहत भेजा नोटिस
विज्ञापन

प्रयागराज। उधर मंसूर अली पार्क में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल 40-50 लोगों को सीआरपीसी की धारा 149 के तहत नोटिस भेजा है। खुल्दाबाद पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के मामले में 12 दिसंबर को ही करीब कुल 279 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने बताया था 12 जनवरी को पुलिस दोपहर में मंसूर अली पार्क अटाला के पास पहुंची तो देखा कि पार्क के अंदर करीब 60-70 महिलाएं व 150-200 के लगभग पुरुष हाथों में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में तख्ती व बैनर लेकर उग्र होकर नारे लगा रहे थे। निषेधाज्ञा लागू होने की बात बताने के बावजूद लोग नहीं माने और प्रदर्शन जारी रखा। यह कृत्य धारा 144 का उल्लंघन है। जिसके बाद शाह आलम, अदनान, मो. मासूक, लड्डन, मंजूर अली, मो. जहीर, नवी अहमद, नसीमउद्दीन, जिन्ना, सादिक खां, जिशान, आदिल हमजा, ऋचा सिंह, मंजू पाठक, सारा अहमद, फराज उस्मानी, उमर खालिद, सादाब सिद्दिकी, अविनाश मिश्रा व 270 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed