{"_id":"5fd2287537668d5db546cc96","slug":"notice-issued-to-st-mary-s-convent-on-fee-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वृद्धि करने पर सेंट मैरी कान्वेंट को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस वृद्धि करने पर सेंट मैरी कान्वेंट को नोटिस जारी
Thu, 10 Dec 2020 07:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Dec 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
मुकदमा
- फोटो : demo pic
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल को कोरोना काल में फीस में मनमाने तरीके से वृद्धि करने पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट ने जिला फीस नियंत्रक समिति को भी नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सभी पक्षों को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिका की अगली सुनवाई दो फरवरी को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने अधिवक्ता अरुण मिश्र की पुत्री अनुषा मिश्रा की याचिका पर दिया है।
याचिका में कहा गया है कि सेंट मैरी कान्वेंट ने मनमाने तरीके से फीस में भारी वृद्धि की है। जिसकी शिकायत जिला शुल्क नियंत्रक समिति को की गई किंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई है। और स्कूल की छात्राओं पर जबरन फीस वसूल करने का दबाव बनाया जा रहा है। कोविड 19 व लॉक डाउन के चलते अभिभावकों की आमदनी ठप है। ऐसी दशा में फीस बढ़ाने व वसूली पर रोक लगाई जाए।