फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Notes the faces Jlalt

नोटों के लिए झेलनी पड़ रही है जलालत

Fri, 18 Nov 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 18 Nov 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Notes the faces Jlalt
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
नोट बदलने के लिए बैंकों में कई घंटे इंतजार के साथ ही तमाम लोगों को जलालत भी झेलनी पड़ रही है। लाइन में लगे दूसरे लोगों या बैंक कर्मियों से झड़प और मारपीट होने पर रोज ही कई लोगों को पुलिस की लाठी पड़ती है और हवालात की हवा भी खानी पड़ रही है। भाई की तेरहवीं के लिए पैसे लेने गए व्यक्ति को भी बैंक में झगड़ा होने पर पुलिस ने थाने में बंद कर दिया। गुरूवार को भी कई लोगों को पुलिस ने पकड़ा।
विज्ञापन


नोट बंदी की मार झेल रहे लोगों को बैंक और थाने में भी जलील होना पड़ रहा है। कई घंटे तक लाइन में लगे रहने के दौरान लोगों का सब्र टूटता है तो झगड़ा होता है। फिर पुलिस का रवैया ऐसा होता है मानो लूट-डकैती हो गई हो। मंगलवार को कीडगंज में रहने वाले एक व्यक्ति को पुलिस की क्रूरता झेलनी पड़ी। भाई के निधन के बाद तेरहवीं की तैयारी के लिए वह दोपहर में बैंक में नोट बदलने गया। तीन घंटे बाद भी पैसा नहीं बदला गया तो उसने गुस्सा जताया।
विज्ञापन


बस इतने में कीडगंज थाने की पुलिस उसे अपशब्द कहते हुए थाने उठा ले गई। देर शाम कई लोगों की सिफारिश और आग्रह पर पुलिस ने उसे छोड़ा। बुधवार को भी कीडगंज थाने की पुलिस ही बैंक में लाइन में खड़े होने के झगड़े में एक व्यक्ति को थाने उठा ले गई और तीन घंटे बाद छोड़ा। कुछ लोगों ने पुलिस के इस रवैये की शिकायत अफसरों से भी की है। उनका कहना है कि लोगों के साथ ही पुलिस को भी संयम बरतना चाहिए। बृहस्पतिवार को भी करेली, मुट्ठीगंज और कीडगंज थाने की पुलिस ने कहासुनी या मारपीट में चार लोगों को पकड़ा और थाने ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed