फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   notebandi in allahabad

दो लाख से अधिक खाताधारकों को मिली राहत

Sun, 26 Feb 2017 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 26 Feb 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
notebandi in allahabad
note
वित्त मंत्रालय ने जिले के दो लाख से अधिक बैंक खाताधारकों को बड़ी राहत दे दी है। ये ऐसे खाताधारक हैं, जिन्होंने नोटबंदी के दौरान पांच और हजार के नोट से 2.50 लाख रुपये तक जमा किए हैं। आयकर ने नोटिस जारी होने के बाद ऐसे खाताधारकों की चिंता बढ़ गई थी। अब जबकि मंत्रालय ने फैसला बदल दिया है सो इन बैंक खाताधारकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


नोटबंदी के दौरान बैंक खातों में बड़ी मात्रा में पांच सौ और हजार के नोट में रकम जमा की गई। वैसे नोटबंदी का फैसला लागू होने के वक्त ही यह निर्णय ले लिया गया था कि ढाई लाख रुपये तक बैंक खातों में जमा करने वालों किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी लेकिन बैंकों से वार्षिक सूचना रिटर्न (एआईआर) दाखिल होने के बाद आयकर विभाग ने उसके आधार पर ढाई लाख या उससे कम रकम जमा करने वालों को भी नोटिस जारी कर दिया। इलाहाबाद में इस श्रेणी के करीब दो लाख बैंक खाताधारक हैं। यही नहीं काफी ऐसे लोगों को भी नोटिस जारी कर दिया गया जिनके बैंक खातों में 40-50 हजार या एक लाख रुपये तक भी जमा हुए हैं।
विज्ञापन


नोटिस मिलने के बाद से ऐसे बैंक खाताधारक परेशान थे और वह कर सलाहकार, कर अधिवक्ताओं के चक्कर लगा रहे थे। ऐसे बैंक खाताधारकों की मुश्किलों को देखने के बाद वित्त मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। मंत्रालय के कर सलाहकार डॉ.पवन जायसवाल का कहना है कि नए आदेश के तहत ढाई लाख रुपये तक बैंकों में जमा करने वालों की किसी तरह की जांच-पड़ताल नहीं होगी। वरिष्ठ नागरिकों के मामले में यह सीमा पांच लाख रुपये तक की गई है। जिन वरिष्ठ नागरिकों की उम्र 70 वर्ष है और उन्होंने नोटबंदी के दौरान बैंक खातों में पांच लाख रुपये जमा किए हैं तो उन्हें भी जांच-पड़ताल से अलग रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन लोगों के बैंकों में एक से अधिक खाते हैं और नोटबंदी के दौरान सभी में रकम जमा की है, अगर वह रकम कुल मिलाकर ढाई लाख से अधिक है तो ऐसे लोगों को नोटिस का जवाब देना होगा। एआईआर की जांच में सामने आया है कि काफी लोगों के दो या उससे अधिक बैंक खाते हैं। नोटबंदी के दौरान अलग-अलग दिनों में किसी खाते में एक लाख तो किसी में दो लाख या उससे अधिक रकम की गई है। डॉ.जायसवाल का कहना है कि ऐसे लोग अगर यह सोच रहे हैं कि उनके एक बैंक खाते में तय रकम से कम है तो गलतफहमी में न रहे क्योंकि एक ही पैन पर अलग-अलग बैंकों में खोले गए खातों की जांच के बाद ही नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed