फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Not only thematic lights but also luminous towers are enhancing the beauty of the airport route

Prayagraj News: थिमैटिक लाइटें ही नहीं ल्यूमिनस टावर भी बढ़ा रहे एयरपोर्ट मार्ग की शोभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Not only thematic lights but also luminous towers are enhancing the beauty of the airport route
हवाई जहाज से आने वाले श्रद्धालुओं को एयरपोर्ट मार्ग खूब लुभाएगा। 84 लाख देवी-देवताओं के प्रतीक 84 खंभों एवं थिमैटिक लाइटों के अलावा आठ ल्यूमिनस टावर भी शोभा बढ़ाएंगे। सभी टावर लग गए हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट से संगम तक की सड़क को वीवीआईपी परिपथ घोषित किया गया है। इसी के अनुरूप करीब 19 किमी लंबी सड़क पर कहीं अवरोध नहीं होगा। प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था होगी। सर्विस लेन, हरित गलियारा समेत अन्य आकर्षण होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा भी कई अन्य आकर्षण होंगे। इसमें सूबेदारगंज फ्लाईओवर से एयरपोर्ट के बीच सड़क को खास तरीके से सजाया जा रहा है। तीन अलग-अलग मार्ग पर खास तरीके के लैंप पोस्ट लगाए गए हैं। इनके ऊपरी हिस्से पर कलश, त्रिशूल आदि आकृतियां लगाई गई हैं। इनके अलावा पोल पर थिमैटिक लाइटें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हीं के साथ आठ स्थानों पर ल्यूमिनस टावर लगाए गए हैं। बालसन चौराहा स्थित तीन ल्यूमिनस टावर लगाए गए हैं। इनकी क्षमता 25 किलोवाट है। वहीं एयरपोर्ट पर लगे ल्यूमिनस टावर की क्षमता 10 किलोवाट है।
नगर निगम प्रकाश मार्ग विभाग के मुख्य अभियंता संजय कटियार का कहना है कि एयरपोर्ट से बाहर निकलने के साथ ही पर्यटकों एवं विशेष मेहमानों को थिमैटिक लाइट एवं ल्यूमिनस टावर महाकुंभ नगर में प्रवेश करने का एहसास कराएंगी।

84 स्तंभ पर अंकित हैं 24 मंत्र
- एयरपोर्ट मार्ग पर 84 स्तंभ लगाए गए हैं, जो मुख्य आकर्षण हैं। खास तरीके इन खंभों पर देवी-देवताओं का आह्वान करने वाले 24 मंत्र भी अंकित हैं। ये मंत्र हैं ऊं शम्भवे नम:, ऊ विभवे नम:, ऊं रूद्राय नम:, स्वयम्भवे नम:, ऊं शंअ्वराय नम:, ऊं ईश्वराय नम:, ऊं ईशानाय नम:, ऊं सर्वज्ञाय नम:, ऊं कामदाय नम:, ऊं अनड्गनि: खड्गाय नम:, ऊं भड्गनाशनाय नम:, ऊं त्रिदशाधाराय नम:, ऊं त्रिलोकेशाय नम:, ऊं त्रिलोचनाथ नम:, ऊं त्रिपथाधाराय नम:, ऊं त्रिमार्गाय नम:, ऊं त्रिभिरूर्जिताय नम:, ऊं त्रिपुरारये नम:, ऊं त्रिधामूर्तये नम:, ऊं नीलकंठाय नम:, ऊं श्रीदाय नम:, ऊं श्रीकण्ठाय नम:, ऊं धूर्जटये नम:, ऊं अष्टमूर्तये नम:, ऊं अनन्तमूर्तये नम:, ऊं महामूर्तये नम:, ऊं अनधाय नम:, ऊं पापहराय नम:।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed