फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Not only dogs, there is also a craze for keeping cats in the cities

Prayagraj : डॉगी ही नहीं, शहरियों में बिल्ली पालने का भी क्रेज, नगर निगम में 14 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Sun, 08 Sep 2024 05:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 05:57 PM IST
सार

नगर निगम की ओर से पालतू कुत्तों एवं बिल्लियों के पंजीकरण को अनिवार्य करने के साथ अभियान भी शुरू किया गया है। इसके लिए कैंप लगाने के साथ निगम की टीम घर-घर भी जा रही है। इस दौरान 14 लोग सामने आए हैं जिन्होंने बिल्लियां पाल रखी हैं।

विज्ञापन
Not only dogs, there is also a craze for keeping cats in the cities
पालतू बिल्ली ने घर में लगा दी आग - फोटो : Istock

विस्तार

शहरियों में कुत्ता ही नहीं, बिल्ली पालने का भी शौक है। दो महीने से शुरू पंजीकरण अभियान के दौरान 14 बिल्ली पालने वाले सामने आए हैं और उनका रजिस्ट्रेशन कराया है। इस दौरान 370 नए लोगों ने कुत्तों का भी पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से पालतू कुत्तों एवं बिल्लियों के पंजीकरण को अनिवार्य करने के साथ अभियान भी शुरू किया गया है। इसके लिए कैंप लगाने के साथ निगम की टीम घर-घर भी जा रही है। इस दौरान 14 लोग सामने आए हैं जिन्होंने बिल्लियां पाल रखी हैं। इनमें से ज्यादातर लोग सिविल लाइंस, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, मम्फोर्डगंज इलाके हैं। इससे पहले एक भी बिल्ली का पंजीकरण नहीं था।
विज्ञापन


इस दौरान पंजीकृत कुत्तों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले वित्तीय वर्ष तक शहर में 1035 कुत्तों का पंजीकरण हुआ था। वहीं अभियान के दौरान 370 लोगों ने अपने डॉगी का पंजीकरण कराया है। इस तरह से शहर में कुल पंजीकृत कुत्तों की संख्या 1405 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने बताया कि 31 मार्च तक सभी पालतू कुत्तों एवं बिल्लियों के पंजीकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए टीम घर-घर भी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed