फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Not five but seven students drowned in Sangam, the body of the sixth student was found, the search for one con

प्रयागराज : पांच नहीं, सात छात्र डूबे थे संगम में, छठवें छात्र का शव मिला, एक की खोजबीन जारी

Thu, 08 Jun 2023 10:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 10:23 PM IST
सार

रविवार को संगम में डूबे सात छात्रों में से छठवें साहिल निषाद की भी पहचान हो गई है। बृहस्पतिवार को साहिल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। साहिल की लाश पहले ही दिन मिल गई थी लेकिन घर वालों को बुधवार तक कुछ पता नहीं था।

विज्ञापन
Not five but seven students drowned in Sangam, the body of the sixth student was found, the search for one con
संगम में सात युवकों के डूबने के बाद सर्च ऑपरेशन करती जल पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रविवार को संगम में डूबे सात छात्रों में से छठवें साहिल निषाद की भी पहचान हो गई है। बृहस्पतिवार को साहिल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। साहिल की लाश पहले ही दिन मिल गई थी लेकिन घर वालों को बुधवार तक कुछ पता नहीं था। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा था। बृहस्पतिवार को परिजन पहुंचे तो उन्होंने साहिल की शिनाख्त की। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। अब उत्कर्ष के शव की खोजबीन की जा रही है। आज भी गोताखोरों ने गंगा में काफी दूर तक खोजबीन की।

विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र साहिल कुशधौना, बड़हलगंज गोरखपुर का रहने वाला था। वह कटरा में किराए पर कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे साहिल के पिता हरिलाल निषाद गांव में ही प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। बेटे का शव देखकर वे फफक फफर कर रो रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को प्रयागराज में छात्रों के डूबने की खबर उन्होंने अखबार में पढ़ी थी। उसमें सिर्फ पांच छात्रों के डूबने की खबर छपी थी। साहिल का नाम नहीं था। उन्होंने और घर वालों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि इसी दुर्घटना में उनका लाल भी शामिल था। उन्हें तो बुधवार तक कुछ खबर ही नहीं थी। बेटे के डूबने की खबर साहिल के दोस्त ऋषभ के पिता ने बताई।

ऋषभ की भी हादसे में मौत हो गई थी। दोनों एक साथ संगम नहाने गए थे। सूचना मिलते ही हरिलाल अपने भाइयों के साथ प्रयागराज के लिए निकल दिए थे। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो बेटे का शव सामने था। पूरा परिवार रोने लगा।

भाइयों में सबसे छोटा था साहिल

हरिलाल ने बताया कि साहिल दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उससे अंतिम बार चार जून को बात हुई थी। 12 जून को परिवार में शादी है। उसने अपनी मां और बहन से खरीदारी के लिए काफी बातें भी की थी। 10 जून को उसे घर के लिए निकलना था। कहते हुए हरिलाल के आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने बताया कि साहिल कहता था कि वह ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी की तैयारी करेगा। दूसरी ओर उत्कर्ष की तलाश में आज गोताखोरों ने गंगा में काफी दूर तक खोजबीन की। कई जगह जाल भी डाला गया लेकिन उत्कर्ष का शव नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed