फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   North Central Railway plants 1.11 crore saplings; moves towards the target of two crore.

प्रयागराज : उत्तर मध्य रेलवे ने रोपे 1.11 करोड़ पौधे, दो करोड़ के लक्ष्य की ओर बढ़े कदम

Thu, 08 Oct 2026 02:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Oct 2026 02:51 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हरियाली का बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वित्तीय वर्ष में अब तक 1,11,11,111 पौधे लगाए जा चुके हैं। सुबेदारगंज के रेल गांव में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने प्रतीकात्मक रूप से इस संख्या के पौधे का रोपण किया। इस अभियान में प्रयागराज मंडल 43.44 लाख पौधों के साथ सबसे आगे है, जबकि झांसी मंडल ने 42.09 लाख और आगरा मंडल ने 25.58 लाख पौधे लगाए हैं। रेलवे ने दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
North Central Railway plants 1.11 crore saplings; moves towards the target of two crore.
सूबेदारगंज स्थित एनसीआर मुख्यालय में पौधरोपण करते रेलवे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 1,11,11,111 पौधे लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के मौके पर सूबेदारगंज स्थित रेल गांव में आयोजित कार्यक्रम में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने प्रतीकात्मक रूप से एक करोड़ ग्यारह लाख ग्यारह हजार एक सौ ग्यारहवां पौधा लगाया। इस दौरान मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने लीची, तुलसी और आम के पौधे रोपे। उत्तर मध्य रेलवे ने इस वित्तीय वर्ष में दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। अभियान को गति पांच जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस से मिली। महाप्रबंधक के नेतृत्व में तीनों मंडलों को लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण में सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए गए।

प्रयागराज मंडल सबसे आगे

पौधरोपण अभियान में प्रयागराज मंडल 43.44 लाख पौधों के साथ सबसे आगे है। इसके बाद झांसी मंडल ने 42.09 लाख और आगरा मंडल ने 25.58 लाख पौधे लगाए हैं। रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

एक दिन में लगाए 13 लाख से ज्यादा पौधे

अभियान के तहत अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, बांदा, मिर्जापुर और ग्वालियर समेत कई प्रमुख शहरों में स्थित 300 से अधिक रेलवे स्टेशनों और कॉलोनियों में एक ही दिन में 13 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए। इससे रेलवे परिसरों में हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में बड़ा प्रयास किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

बेकार जमीनों का भी हुआ इस्तेमाल

पौधरोपण के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने बेकार पड़ी जमीनों को चिह्नित किया। रेल पटरियों के किनारे जमा कबाड़ हटाकर वहां भी पौधे लगाने की व्यवस्था की गई। इसके अलावा कब्जे वाली जमीनों को वापस हासिल कर उनका उपयोग हरियाली बढ़ाने के लिए किया गया। इस अभियान में स्थानीय गैर सरकारी संगठनों और राज्य वन विभाग का भी सहयोग लिया गया।

यात्रियों और कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए गए पौधों से रेलवे परिसरों में हरियाली बढ़ने के साथ यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर वातावरण मिलने की उम्मीद है। उत्तर मध्य रेलवे ने लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई है और दो करोड़ पौधे लगाने के अंतिम लक्ष्य की ओर अभियान जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed