फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Noose tied around his neck before wearing Sehra, young man committed suicide a day before the wedding

Prayagraj : सेहरा पहनने से पहले गले में डाला फंदा, शादी से एक दिन पहले युवक मौत को गले लगाया

Sun, 03 Dec 2023 06:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Dec 2023 06:38 PM IST
सार

सोरांव थाना क्षेत्र के रहाईसपुर गांव के रहने वाले आशीष कुमार गौतम (20) की बरात रविवार को फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में जाने वाली थी। दोनो पक्षों के लोगों ने शादी की पूरी तैयारी भी कर ली थी। हल्दी की रस्म भी शनिवार को पूरी हो चुकी थी। 

विज्ञापन
Noose tied around his neck before wearing Sehra, young man committed suicide a day before the wedding
आशीष कुमार गौतम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शादी से एक दिन पहले युवक साड़ी का फंदा बनाकर झूल गया। रविवार को सुबह जब घरवालों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने लगाया पुलिस इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन

रहाईसपुर गांव का रहने वाले आशीष कुमार गौतम (20) की बरात रविवार को फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी गांव में जाने वाली थी। दोनों पक्षों के लोगों ने शादी की पूरी तैयारी भी कर ली थी। हल्दी की रस्म भी शनिवार को पूरी हो चुकी थी। मृतक के घर वालों के अनुसार शनिवार को घर पर हल्दी रस्म का कार्यक्रम चल रहा था।

विज्ञापन

मध्यरात्रि तक कार्यक्रम चला और लोग कार्यक्रम के बाद सो गए तभी मृतक के होने वाली पत्नी का फोन आया लगभग भोर तीन बजे तक बात भी किया। सुबह जब घर वाले जागे तो देखा कि सीढ़ी के बगल में दुपट्टा से बांस के सहारे फांसी लगा लिया है। जिससे घर में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की मां भानवती संग परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पिता का इकलौता पुत्र था। जो सूरत में साड़ी के कारखाने में बिजली ऑपरेटर का काम करता था। और पिता एलडीसी कॉलेज में चपरासी का कार्य करके घर वालों का गुजर बसर करते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed