फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nodal officers will recover from fake students' stipend

फर्जी छात्रों के वजीफा लेने पर नोडल अफसरों से होगी रिकवरी

Tue, 24 Sep 2019 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nodal officers will recover from fake students' stipend
फज अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के फर्जी वजीफा लेने पर नोडल अफसरों के वेतन से रिकवरी होगी। सोमवार को प्रिंसिपलों की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन तिवारी ने कहा कि एक छात्र को एक ही योजना का लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें अक्सर आती है कि मदरसों में बगैर दाखिला लिए ही छात्र-छात्राएं वजीफा ले लेते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन में प्रिंसिपलों की हुई बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एसएन तिवारी ने प्रिंसिपलों और नोडल अफसरों को चेताया कि फर्जी छात्रों के खाते में किसी भी दशा में वजीफा और शुल्क प्रतिपूूर्ति का भुगतान न होने पाएं। उन्होंने अल्पसंख्यक बच्चों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने अलग-अलग योजनाएं चला रखी है।
विज्ञापन

मगर किसी भी छात्र को एक से अधिक योजना का लाभ नहीं मिल सकता है। अगर कोई छात्र दोनों योजनाओं का लाभ लेना चाहता है, तो उसका आवेदन दोनों निरस्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें प्राय: आती हैं कि मदरसों में नहीं पढ़ने वाले बच्चों को भी वजीफा दे दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेताते हुए कहा कि अगर इस प्रकार के मामले आते हैं, तो प्रिंसिपलों और नोडल अफसरों के वेतन से रिकवरी किया जाएगा। बैठक में अन्य लोगों के अलावा डॉ. विंध्याचल सिंह, उमेश प्रसाद त्रिपाठी, गोकुलनाथ श्रीवास्तव, राजकुमार सिंह, अरविंद सिंह, नसरत अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed