{"_id":"5e502bbf8ebc3ef3ea5feb70","slug":"no-woman-left-at-the-confluence-46-people-met-allahabad-news-ald2691462148","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगम पर बिछड़ी महिला का पता नहीं, 46 अपनों से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगम पर बिछड़ी महिला का पता नहीं, 46 अपनों से मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम पर बिछड़ी महिला का पता नहीं, 49 लोग अपनों से मिले
प्रयागराज। महाशिवरात्रि पर स्नानार्थियों की भीड़ में साथ छूटने से 50 से अधिक लोग अपनों से बिछड़ गए। शाम तक 49 लोगों को मिला दिया गया, लेकिन पांच फरवरी से गायब 40 वर्षीया पूनम तिवारी का इस दिन भी पता नहीं चल सका। पूनम के पति विजय भूले भटके शिविर में बिलखते रहे।
हंडिया के अहीरी गांव निवासी विजय के मुताबिक उनकी मां कांति देवी इस बार माघ मेला में कल्पवास के लिए आई थीं। वह खाक चौक में रामेश्वरदास त्यागी के शिविर में ठहरी थीं। विजय का कहना है कि बीती पांच फरवरी को वह अपनी पत्नी पूनम को लेकर संगम में डुबकी लगाने आया था। स्नान के बाद पत्नी भीड़ में बिछड़ गई। शिविर के संचालक उमेश तिवारी ने बताया कि माघ मेला में लगातार एनाउंस करने के साथ ही सभी थाना चौकियों पर भी सूचना दी गई, लेकिन पूनम के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।