फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No water in a cooler, broken pitcher spout, passengers suffering from heat and thirst

Prayagraj News: कूलर रखा तो पानी नहीं, घड़े की टोटी टूटी, लू और प्यास से यात्री बेहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
No water in a cooler, broken pitcher spout, passengers suffering from heat and thirst
महेंद्र कुमार ------रोडवेज बस अड्डे वाली खबर के साथ
केपी इंटर कॉलेज के बगल में स्थित विद्या वाहिनी मैदान पर रोडवेज के अस्थायी बस अड्डे पर यात्री सुविधाओं के नाम पर की गई खानापूरी की 24 घंटे के भीतर ही पोल खुल गई। नतीजा यह रहा कि यात्री रविवार को भी गर्मी में तेज लू और प्यास से बेहाल नजर आए। घड़े की टोटी टूटी थी। कूलर गर्म हवा दे रहा था। उसे यात्रियों ने खुद ही बंद कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर तीन बजे के आसपास बस अड्डे के वेटिंग रूम में लगवाया गया कूलर रविवार सुबह 11:10 बजे पूरी तरह से खाली नजर आया। उसमें पानी ही नहीं था। वेटिंग रूम में बसों के इंतजार में बैठे यात्रियों ने बताया कि कूलर में पानी नहीं है। इससे गर्म हवा निकल रही है, ऐसे में यात्रियों ने खुद ही कूलर को बंद कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, पास में दो घड़े रखे हुए थे। एक घड़े की टोटी टूटी थी और उससे पानी निकालने की दूसरी कोई व्यवस्था नहीं थी। एक घड़े में पानी पूरी तरह से खत्म हो चुका था। यात्रियों ने नाराजगी में कहा कि गर्मी घड़े से तो प्यास नहीं बुझाई जा सकती। इसकी शिकायत कहां करें, यह भी नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को ही तीन तरफ से खुले टिनशेड वाले वेटिंग रूम में हरे रंग का पर्दा लगवाया गया था, 24 घंटे के अंदर वह भी गायब हो गया और सिर्फ एक तरफ पर्दा रह गया। शौचालय की हालत भी बदतर थी। चारों तरफ गंदगी फैली थी।
00
अयोध्या जाना है और वेटिंग रूम में एक घंटे से बस का इंतजार कर रहीं हूं। वेटिंग रूम में सिर्फ एक तरफ पर्दा लगा है। कूलर और घड़े में पानी नहीं है। वॉशरूम में साबुन की व्यवस्था नहीं है। ऐसा लग रहा है कि कहीं बीमार न पड़ हो जाऊं। सरोज
0
बस के आने-जाने का कोई समय ही नहीं है और न ही यहां कोई सही जानकारी देने वाला है। तेज धूप और गर्मी ने बेहाल कर रखा है। वेटिंग रूम में भी राहत नहीं है। बिना पानी के चल रहे कूलर से निकल रही गर्म हवाएं लू जैसा एहसास करा रही हैं। - महेंद्र कुमार
00
यात्री सुविधाओं की निगरानी के लिए लगाई जाएगी ड्यूटी : आरएम
प्रयागराज। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि कूलर व घड़े की व्यवस्था कर दी गई है। कूलर में नियमित रूप से पानी भरा जाए और पेयजल की कोई दिक्कत न हो, इसके समेत अन्य यात्री सुविधाओं की निगरानी के लिए अलग से कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाएगी।

शौचालय की मरम्मत के लिए अवर अभियंता को निर्देश दिए गए हैं। एक-दो दिन में शौचालय की मरम्मत भी करा ली जाएगी। निर्देश दिए गए हैं कि बसों के रूटों व उनके आने-जाने की उद्घोषणा नियमित रूप से की जाती रहे। ब्यूरो

महेंद्र कुमार ------रोडवेज बस अड्डे वाली खबर के साथ

महेंद्र कुमार ------रोडवेज बस अड्डे वाली खबर के साथ

महेंद्र कुमार ------रोडवेज बस अड्डे वाली खबर के साथ

महेंद्र कुमार ------रोडवेज बस अड्डे वाली खबर के साथ

महेंद्र कुमार ------रोडवेज बस अड्डे वाली खबर के साथ

महेंद्र कुमार ------रोडवेज बस अड्डे वाली खबर के साथ

महेंद्र कुमार ------रोडवेज बस अड्डे वाली खबर के साथ

महेंद्र कुमार ------रोडवेज बस अड्डे वाली खबर के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed