फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No seats available on Delhi-bound trains, including the Prayagraj Express

रेलवे : प्रयागराज एक्सप्रेस समेत दिल्ली रूट की ट्रेनों में नो रूम, वंदेभारत में वेटिंग 250 के पार

Sun, 30 Aug 2026 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Aug 2026 04:14 PM IST
सार

रक्षाबंधन का उल्लास थमने के साथ ही शनिवार को वापसी के सफर ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को सीजन की सर्वाधिक भीड़ का अनुमान है।

विज्ञापन
No seats available on Delhi-bound trains, including the Prayagraj Express
रक्षाबंधन के बाद वापसी हुई मुश्किल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

रक्षाबंधन का उल्लास थमने के साथ ही शनिवार को वापसी के सफर ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को सीजन की सर्वाधिक भीड़ का अनुमान है, जिसके चलते दिल्ली, मुंबई और दक्षिण भारत जाने वाली तमाम प्रमुख ट्रेनों में भारी मारामारी देखने को मिल रही है। शनिवार को प्रयागराज जंक्शन पर बड़ी संख्या में अपने गंतव्य की ओर वापसी करने वाले लोग पहुंच गए। हालात यह हो गए कि यात्रियों को जनरल कोच में चढ़ाने के लिए रेलवे कर्मियों और सुरक्षा बलों को कतारें लगवानी पड़ी। धक्का-मुक्की के बीच यात्रियों ने किसी तरह डिब्बों में प्रवेश पाया।

विज्ञापन


दिल्ली रूट की प्रयागराज एक्सप्रेस के स्लीपर और एसी टू श्रेणी में रविवार के लिए पूरी तरह नो रूम की स्थिति है। इसी तरह रीवा एक्सप्रेस सहित इस रूट की अन्य गाड़ियों में भी लंबी प्रतीक्षा सूची यात्रियों को डरा रही है। रविवार शाम को दिल्ली जाने वाली वंदे भारत की चेयर कार में प्रतीक्षा सूची 276 तक पहुंच गई है, जबकि सुबह की गाड़ी में यह आंकड़ा 218 है। पुरुषोत्तम एक्सप्रेस का हाल भी कुछ ऐसा ही है। इस ट्रेन में रविवार और सोमवार को एसी थ्री, एसी टू के साथ-साथ स्लीपर श्रेणी में भी सीटों का टोटा बना हुआ है।
विज्ञापन


तत्काल कोटे का भी हाल रहा निराशाजनक

कन्फर्म टिकट पाने की आखिरी उम्मीद माने जाने वाले तत्काल कोटे का हाल भी निराशाजनक रहा। लोकनाथ की दीक्षा मालवीय टिकट लेने के लिए रामबाग स्टेशन पहुंची। जब तक उनका नंबर आता दिल्ली के लिए सभी ट्रेनों में तत्काल कोटे की बर्थ भर गई। इसी तरह यहां आजाद नगर के रविंद्र मिश्रा भी टिकट कराने के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें मुंबई का कन्फर्म टिकट नहीं मिल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed