फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   no sanitation in primary and secondary schools

प्राथमिक, माध्यमिक स्कूलों में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं

Sun, 15 Mar 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
no sanitation in primary and secondary schools
कोरोना से बचाव के लिए प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर के सभी विद्यालयों में साफ-सफाई के साथ छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है। सरकार के निर्देश के बाद भी विद्यालयों में सफाई कर्मी की कोई व्यवस्था नहीं होने से सफाई एवं छिड़काव की व्यवस्था लागू करना संभव नहीं हो रहा है। जनपद के अधिकांश प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के शौचालय विद्यालय में स्थाई सफाई कर्मी नहीं होने के चलते हमेशा गंदे ही रहते हैं। सफाई नहीं होने से विद्यालयों में हमेशा बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

जिले के कुल साढ़े तीन हजार से अधिक परिषदीय विद्यालयों में बने शौचालयों में आधे से भी कम में रनिंग वाटर सप्लाई की व्यवस्था है। रनिंग वाटर सप्लाई की व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शौचालय सफाई कर्मी नहीं होने से गंदे ही रहते हैं। बच्चों को बीमारी का डर बना रहता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिशा निर्देश जारी होने के बाद स्थानीय स्तर पर बीएसए की ओर से दिशा निर्देश जारी करके विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से सफाई की व्यवस्था कराने को कहा गया है। अब सफाई कर्मी की नियुक्ति नहीं होने के बाद शिक्षकों ने सवाल उठाया है कि क्या वह स्वयं शौचालयों की सफाई करें। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने दिनभर में बार विद्यालय के हर कमरे का सैनेटाइज करने की सलाह देने के साथ सफाई करने का निर्देश दिया है। अब सफाई कर्मी नहीं होने से विद्यालयों को साफ रखने की व्यवस्था लागू नहीं हो पा रही है। प्रधानाचार्यों का कहना है कि साफ-सफाई के लिए शासन से किसी प्रकार के धन की व्यवस्था नहीं होने से उनके सामने संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed