फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No recruitment from merit in GIC, teacher recruitment from written examination

अब जीआईसी में मेरिट से नहीं, लिखित परीक्षा से शिक्षक भर्ती

Fri, 23 Jun 2017 01:33 AM IST
विजय सक्सेना, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विजय सक्सेना, अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 23 Jun 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
No recruitment from merit in GIC, teacher recruitment from written examination
teacher demo pic
राजकीय इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) के पद पर एकेडेमिक मेरिट के बजाए अब लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। शिक्षा निदेशालय ने एकेडेमिक मेरिट पर सहायक अध्यापकों की भर्ती करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। अब इन शिक्षकों की भर्ती का माध्यम क्या होगा, इसके लिए निदेशालय ने शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि यह भर्ती अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग या फिर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में से किसी एक से कराई जा सकती है। इस बीच माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड और उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग को खत्म कर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा आयोग का गठन होता है तो एलटी ग्रेट भर्ती का जिम्मा उसे भी दिया जा सकता है। राजकीय इंटर कॉलेजों में 9342 एलटी ग्रेड शिक्षकों की एकेडेमिक मेरिट के आधार पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 दिसंबर 2016 को शुरू हुई थी। एक माह में इसके लिए प्रदेश भर से पांच लाख से अधिक आवेदन आए।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि मेरिट के आधार नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी, लेकिन करीब छह माह बीत जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब शिक्षा निदेशालय मेरिट के बजाए लिखित परीक्षा के आधार पर भर्ती का मन बना रहा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षाएं आयोजित कराते हैं। अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक रमेश के मुताबिक इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शैक्षिक योग्यता के अंकों के आधार पर सहायक अध्यापकों की एकेडेमिक मेरिट तैयार होनी थी। इसके तहत अभ्यर्थी के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं प्रशिक्षण के नंबरों को जोड़कर उसी के आधार पर मेरिट बनाई जानी थी। फिर उच्च मेरिट वाले अभ्यर्थियों का चयन होना था।


टीजीटी-पीजीटी प्रतियोगी मोर्चा सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) की भर्ती एकेडेमिक मेरिट के आधार पर कराने के खिलाफ रहा है। इसे लेकर मोर्चा लंबे समय से आंदोलन भी कर रहा है। मोर्चा के पदाधिकारी मेरिट के बजाए लिखित परीक्षा की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंत्री समेत उच्चाधिकारियों से भी मिल चुके हैं। लिखित परीक्षा होने से पारदर्शिता आएगी, क्योंकि एलटी ग्रेड की पिछली भर्ती में 6500 सीटों में से मात्र 2500 की नियुक्ति हो सकी, क्योंकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी पाने की कोशिश की थी। 6500 की भर्ती हो भी गई, लेकिन बाद में प्रमाण पत्र के सत्यापन में फर्जी प्रमाण पत्रों का मामला सामने आने के बाद 4000 अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र ही लेने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed