{"_id":"5c7988a8bdec2211a00c8f8f","slug":"no-posts-for-obc-in-three-districts-normal-in-21-districts-of-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 21 जिलों में सामान्य, तीन जिलों में ओबीसी के लिए कोई पद नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के 21 जिलों में सामान्य, तीन जिलों में ओबीसी के लिए कोई पद नहीं
Sat, 02 Mar 2019 01:02 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों के लिए 68500 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन के बाद सफल 4688 एवं पूर्व में सफल 45 कुल 4733 अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए काउंसलिंग से पहले सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने जनपदवार रिक्तियों की सूचना जारी कर दी है। सचिव की ओर से जारी सूचना में 21 जिलों में सामान्य वर्ग के लिए कोई वेकैंसी नहीं है, जबकि ओबीसी के लिए तीन जिलों चित्रकूट धाम, फतेहपुर एवं चंदौली में कोई पद नहीं है। गाजियाबाद में ओबीसी की एक सीट छोड़कर सामान्य, एससी एवं एसटी के लिए कोई पद नहीं है।
सचिव की ओर से घोषित खाली पदों में सामान्य वर्ग के लिए सबसे अधिक 451 पद हरदोई में हैं, इसके अतिरिक्त लखीमपुर में 430, सीतापुर में 425 एवं कुशीनगर में 406 पद खाली हैं। ओबीसी में सबसे अधिक 291 पद हरदोई एवं सीतापुर में हैं। वहीं एससी में सीतापुर में 348, बहराइच में 338 एवं हरदोई में 333 पद खाली हैं। प्रदेश भर में सामान्य वर्ग में कुल 10116 पद, ओबीसी में 9733 पद, एससी में 9782 पद एवं एसटी में 1271 पद शामिल हैं।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह का कहना है कि दो चरणों की नियुक्ति प्रक्रिया के बाद शेष पदों पर एक से पांच मार्च के बीच आवेदन के बाद अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के बाद नियुक्ति दी जाएगी। उनका कहना है कि अभ्यर्थी परिषद की ओर से जारी खाली पदों का विवरण देखकर आवेदन करें। विवरण परिषद की वेबसाइट पर भी जारी कर दिया गया है।