{"_id":"6804012b4ac301007b0462e0","slug":"no-poles-no-wires-yet-the-meter-is-spitting-out-electricity-bills-allahabad-news-c-257-1-sald1006-113885-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पोल न तार, फिर भी मीटर उगल रहा बिजली का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पोल न तार, फिर भी मीटर उगल रहा बिजली का बिल
विज्ञापन
कोरांव में शनिवार को एसडीएम आकांक्षा सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 239 फरियादियों ने शिकायत की। लेकिन, आठ का ही निस्तारण हो पाया है। करपिया निवासी भोलानाथ गुप्ता ने बताया कि सात साल पहले घर के बाहर मीटर लगा दिया गया। लेकिन, बिजली की सप्लाई नहीं की गई। वहीं, विभाग हर महीने बिल भेज देता है। जबकि बिजली से आज तक घर रोशन नहीं हो सका है। भीषण गर्मी से जीना मुहाल हो गया है। कई बार शिकायत की, लेकिन निस्तारण नहीं हो पाया।
स्वाति पांडे निवासी पियरी ने बताया कि सरकारी चकमार्ग का निर्माण कार्य कई दिनों से अटका पड़ा है। वहीं, अजय जायसवाल निवासी नगर पंचायत कोरांव ने बताया कि उसकी जमीन पर नगर पंचायत के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इस संबंध में अब तक 60 बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर एसडीएम आकांक्षा सिंह, तहसीलदार विनय कुमार बरनवाल, नायब राममूरत, एडीओ पंचायत विवेक मिश्रा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
छाया रहा बिजली-पानी का मुद्दा, ग्रामीणों ने की शिकायत
मेजा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 175 फरियादी पहुंचे। लेकिन, सात मामलों का ही निस्तारण हो सका। तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा ने कहा कि लंबित शिकायती पत्रों का तत्काल निस्तारण किया जाए वरना कार्रवाई के लिए तैयार रहें। दिवस पर बिजली-पानी का मुद्दा छाया रहा। दिन के अलावा रात में की जा रही बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों ने शिकायत की है। तहसीलदार ने संबंधित अधिकारी से बिजली कटौती के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। संवाद