फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   no plans for water transport development in prayagraj

प्रयागराज में जल परिवहन विकास की कोई योजना नहीं

Fri, 06 Mar 2020 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
no plans for water transport development in prayagraj
प्रयागराज में जल परिवहन के विकास की फिलहाल कोई योजना नहीं चल रही है। केंद्रीय पोत परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने सांसद केशरी देवी पटेल के सवाल पर संसद में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रयागराज से हल्दिया (पश्चिम बंगाल) के बीच जल परिवहन परियोजना की शुरुआत 1986 में की गई थी। इसके तहत वाराणसी टर्मिनल बन चुका है। कई अन्य स्थानों पर भी टर्मिनल का निर्माण शुरू है। प्रयागराज में भी टर्मिनल के लिए मेजा के पास गंगा नदी में जगह की तलाश कर ली गई है। सरकार में वरिष्ठ मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले वर्ष घोषणा की थी कि यहां भी जल्द टर्मिनल का निर्माण शुरू होगा। इसके अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयागराज से वाराणसी के बीच जल परिवहन सेवा की घोषणा की गई थी। इसके लिए सर्वे भी हो चुका है। यह सेवा शुरू करने की कई बार तारीख भी घोषित की जा चुकी है। सांसद केशरी देवी ने इस बाबत जानकारी मांगी थी, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रयागराज में जल परिवहन के विकास की किसी योजना पर काम नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed