फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No one knows for how many days the Pune, Bangalore flight will be canceled

पुणे, बंगलूरू फ्लाइट कितने दिनों तक निरस्त रहेगी किसी को नहीं मालूम

Mon, 30 Aug 2021 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Aug 2021 08:25 PM IST
सार

प्रयागराज एयरपोर्ट से 11 शहरों के लिए कुल 12 फ्लाइटों का संचालन होता रहा है। इसमें से दिल्ली के लिए दो एवं बिलासपुर, रायपुर, भुवनेश्वर, देहरादून, भोपाल, मुंबई, गोरखपुर, पुणे, बंगलूरू, कोलकाता के लिए एक-एक फ्लाइट यहां से चल रही थी।

विज्ञापन
No one knows for how many days the Pune, Bangalore flight will be canceled
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज से पुणे और बंगलूरू जाने वाली फ्लाइट पिछले कई दिनों से निरस्त चल रही है। इन दोनों ही महत्वपूर्ण शहरों के लिए प्रयागराज से जाने वाली यह फ्लाइट निरस्त क्यों चल रही है, इसकी जानकारी न ही एयरपोर्ट प्रशासन के पास है और न ही इंडिगो द्वारा यात्रियों को बताई जा रही है। इंडिगो के अफसर सिर्फ ऑपरेशनल इश्यू की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। दोनों ही फ्लाइटों का संचालन कब शुरू होगा, उसकी भी जानकारी एयरपोर्ट प्रशासन के पास नहीं है।
विज्ञापन


प्रयागराज एयरपोर्ट से 11 शहरों के लिए कुल 12 फ्लाइटों का संचालन होता रहा है। इसमें से दिल्ली के लिए दो एवं बिलासपुर, रायपुर, भुवनेश्वर, देहरादून, भोपाल, मुंबई, गोरखपुर, पुणे, बंगलूरू, कोलकाता के लिए एक-एक फ्लाइट यहां से चल रही थी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ही इंडिगो प्रशासन ने पहले कोलकाता और अब अगस्त माह में पुणे और बंगलूरू की फ्लाइट का संचालन अचानक रोक दिया। जबकि प्रयागराज से इंडिगो को सर्वाधिक यात्री पुणे, बंगलूरू और मुंबई के लिए मिलते हैं। इन तीनों ही शहरों का पैसेंजर लोड फैक्टर भी 80 फीसदी से ज्यादा का है। फिर भी बीते कई दिनों से पुणे और बंगलूरू की फ्लाइट निरस्त चल रही है। फायदे में होने के बावजूद फ्लाइट का संचालन क्यों बंद कर दिया गया उसकी वजह भी इंडिगो और एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा नहीं दी जा रही है। 
विज्ञापन


एक हजार से नीचे आ गया यात्रियों की आवाजाही का औसत 
पुणे और बंगलूरू की फ्लाइट बंद होने की वजह से अब प्रयागराज एयरपोर्ट में प्रतिदिन यात्रियों की आवाजाही का औसत भी घटकर एक हजार से नीचे का आ गया है, जब यह दोनों फ्लाइट चल रही थी तब यहां प्रतिदिन सफर करने वाले यात्रियों की आवाजाही का औसत 1400 के आसपास था। फ्लाइट बंद होने से यात्रियों को भी काफी परेशानी हो रही है। हालांकि इंडिगो द्वारा मुंबई से बंगलूरू ओर दिल्ली से पुणे के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का विकल्प दिया गया है, लेकिन इससे यात्रियों को जहां ज्यादा समय लग रहा है तो वहीं किराया भी उन्हें ज्यादा देना पड़ रहा है। फ्लाइट निरस्तीकरण की शिकायत लोगों ने सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाइट क्यों निरस्त की गई इसकी जानकारी इंडिगो के अफसर ही दे सकते हैं। इंडिगो द्वारा एयरपोर्ट प्रशासन को फ्लाइट निरस्त करने की वजह नहीं बताई गई है। सिर्फ इतना कहा गया है कि ऑपरेशनल इश्यू है। -अंचल प्रकाश, डायरेक्टर एयरपोर्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed