{"_id":"606a16498ebc3e592c736cd2","slug":"no-nomination-for-more-than-7188-posts-of-gram-panchayat-member-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में ग्राम पंचायत सदस्य के 7188 से अधिक पदों के लिए कोई नामांकन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में ग्राम पंचायत सदस्य के 7188 से अधिक पदों के लिए कोई नामांकन नहीं
Mon, 05 Apr 2021 01:10 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:10 AM IST
सार
- नामांकन का अंतिम दिन बीत जाने के बाद भी कोई दावेदार नहीं आया सामने
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव लडने को लेकर ग्रामीणों में खास उत्साह नहीं दिखा। हजारों पदों के लिए कोई दावेदार ही सामने नहीं आया। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 19820 पदों के लिए चुनाव की घोषणा की गई है। इन पदों के सापेक्ष मात्र 12632 लोगों ने नामांकन किया। इस तरह से कुल पदों की संख्या के सापेक्ष 7188 कम नामांकन हुए हैं। इतना ही नहीं इनमें से कई पदों पर दो या अधिक लोगों ने नामांकन किया है। इसके अलावा नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद भी प्रत्याशियों की संख्या कम होगी। ऐसे में ग्राम पंचायत सदस्य के 7188 से अधिक पद खाली रह जाएंगे।
सुधीर गर्ग बनाए गए प्रेक्षक
प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण मतदान और मतगणना के प्रेक्षक बनाए गए हैं। चुनाव पर निगरानी के लिए वह मतदान से तीन दिन पहले यानी, 12 अप्रैल को ही प्रयागराज में आ जाएंगे। इसके बाद दो मई को मतगणना पर नजर रखने के लिए 30 अप्रैल को आ जाएंगे।
विज्ञापन
सुधीर गर्ग बनाए गए प्रेक्षक
प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण मतदान और मतगणना के प्रेक्षक बनाए गए हैं। चुनाव पर निगरानी के लिए वह मतदान से तीन दिन पहले यानी, 12 अप्रैल को ही प्रयागराज में आ जाएंगे। इसके बाद दो मई को मतगणना पर नजर रखने के लिए 30 अप्रैल को आ जाएंगे।
विज्ञापन