फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No matter how strong the suspicion is, it cannot replace evidence, murder accused gets bail

Prayagraj : शक कितना भी मजबूत हो, सबूत की जगह नहीं ले सकता, हत्या के आरोपी को मिली जमानत

Wed, 28 May 2025 09:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 May 2025 09:10 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि शक कितना भी मजबूत क्यों न हो, वह सबूत की जगह नहीं ले सकता। आरोपी की दुकान से कुल्हाड़ी बरामद हो जाने मात्र से यह साबित नहीं होता कि उसने ही हत्या की है।

विज्ञापन
No matter how strong the suspicion is, it cannot replace evidence, murder accused gets bail
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि शक कितना भी मजबूत क्यों न हो, वह सबूत की जगह नहीं ले सकता। आरोपी की दुकान से कुल्हाड़ी बरामद हो जाने मात्र से यह साबित नहीं होता कि उसने ही हत्या की है। यह टिप्पणी कर न्यायमूर्ति समीर जैन की पीठ ने हत्या के आरोपी कृष्णानंद चौहान की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।

विज्ञापन

आजमगढ़ के जहानाबाद थाने में कृष्णानंद चौहान पर शिकायतकर्ता ने हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की। याची अधिवक्ता बीके सिंह चौहान ने दलील दी कि एफआईआर में कृष्णानंद चौहान का नाम तीन अन्य लोगों के साथ था। किसी ने भी वास्तविक घटना नहीं देखी। शिकायतकर्ता ने संदेह के आधार पर आवेदक और अन्य को आरोपी बनाया है। संदेह के अलावा कोई पुख्ता सबूत नहीं है। कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और वह पिछले पांच महीने से अधिक समय से जेल में है।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अधिवक्ता ने जमानत का विरोध किया। दलील दी कि आवेदक ने ही हत्या की है और उसके दुकान से कुल्हाड़ी बरामद हुई है। अदालत ने कहा कि जब तक दोषी सिद्ध न हो जाए, एक आरोपी को निर्दोष माना जाता है और दंडात्मक उद्देश्यों के लिए जमानत याचिका खारिज नहीं की जानी चाहिए। कोर्ट ने जमानत अर्जी स्वीकार कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed