{"_id":"57cf23e34f1c1ba83031944a","slug":"no-longer-will-allahabad-kolkata-anand-vihar-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद अब नहीं आएगी कोलकाता-आनंद विहार एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद अब नहीं आएगी कोलकाता-आनंद विहार एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 07 Sep 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
रेल
- फोटो : पिर्पिपि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। कोलकाता से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस अब इलाहाबाद नहीं आएगी। इस ट्रेन का संचालन एक अक्तूबर से अब सिर्फ कोलकाता से पटना के बीच ही होगा। ऐसे में अब यह ट्रेन इलाहाबाद, कानपुर, अलीगढ़ आदि स्टेशनों पर नहीं आएगी।
दैनिक यात्रियों की पसंदीदा लालकिला और जनता एक्सप्रेस की लेटलतीफी को देखते हुए उसे पूर्ण रूप से बंद करने के बाद रेलवे ने उसके स्थान पर कोलकाता-आनंद विहार एक्सप्रेस की शुरुआत एक जुलाई 2014 से की। कुछ ही दिन में लालकिला और जनता एक्सप्रेस जैसा हाल गाड़ी संख्या 13132/13132 कोलकाता-आनंद विहार एक्सप्रेस का भी हो गया। इसकी बढ़ती लेटलतीफी और आए दिन निरस्त किए जाने की वजह से तमाम यात्री इसमें सफर करने से कतराने लगे। रेलवे बोर्ड तक मामला पहुंचने के बाद निर्णय हुआ कि इसका संचालन कोलकाता से पटना के बीच ही किया जाए। नई व्यवस्था के अनुसार गाड़ी संख्या 13131 कोलकाता से एक अक्तूबर से सिर्फ पटना के लिए ही संचालित होगी, जबकि 13132 का संचालन तीन अक्तूबर से पटना से कोलकाता के बीच होगा।
कोलकाता एक्सप्रेस से जुड़े तथ्य
0 कोलकाता से आनंद विहार (दिल्ली ) के बीच ट्रेन के कुल 122 ठहराव।
0 इलाहाबाद से आनंद विहार पहुंचने में ट्रेन को लगते हैं 17.45 घंटे।
0 इलाहाबाद से कोलकाता के बीच लेती है ट्रेन लेती है कुल 22.05 घंटे का वक्त।
0 कोलकाता से आनंद विहार की दूरी तय करने में लगता है 40.50 घंटे का समय।