फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No internal evaluation in schools , is to be reported on February 15

स्कूलों में आंतरिक मूल्यांकन नहीं, 15 फरवरी को देनी है रिपोर्ट

Mon, 25 Jan 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल की परीक्षाओं में सतत एवं व्यापक मूल्यांकन व्यवस्था लागू करने के तहत 70 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। बोर्ड की ओर से हाईस्कूल में 30 अंकों का प्रायोगिक एवं आंतरिक मूल्यांकन की जिम्मेदारी विद्यालयों को दी है। 30 अंक के आंतरिक मूल्यांकन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों को विद्यालयों से ऑनलाइन अंक 15 फरवरी तक करने को कहा है। विद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2016 में शामिल होने वाले हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) के प्राप्तांक नैतिक शिक्षा एवं शारीरिक शिक्षा के ग्रेड तथा इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा केप्राप्तांक बोर्ड की वेबसाइट पर 15 फरवरी तक अपलोड कर दें।

विज्ञापन

बोर्ड ने विद्यालयों को आंतरिक मूल्यांकन नियमानुसार पूरा करके भेजने का फरमान तो जारी कर दिया है, लेकिन हकीकत में विद्यालयों में अभी तक प्रायोगिक परीक्षा ही नहीं कराई जा सकी है। अब बोर्ड की ओर से अंतिम तिथि जारी करने के बाद विद्यालय जल्दबाजी में पूराकर बोर्ड भेजने की तैयारी में लगे हैं।

विज्ञापन

बोर्ड की ओर से हाईस्कूल 2016 की परीक्षा के रिजल्ट को नौ प्वाइंट ग्रेडिंग के आधार पर तैयार किया जाएगा। प्रत्येक विषय में एक प्रश्नपत्र के आधार पर 70 अंकों की लिखित परीक्षा तथा 30 अंकों की प्रायोगिक परीक्षा कराई जाएगी। इंटर के परीक्षार्थियों के लिए खेल तथा शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा 50 अंकों की तथा लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी। विद्यालयों को इंटरमीडिएट के ग्रेडिंग के अंक 15 फरवरी तक यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed