फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No hiccups in Holika combustion

अबकी होलिका दहन में कोई अड़चन नहीं

Sat, 24 Feb 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 24 Feb 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
No hiccups in Holika combustion
holi
रंगों का पर्व होली दो मार्च को मनाई जाएगी। इसकी पूर्व संध्या यानी पहली मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। पर्व की दस्तक के साथ ही शहर के चौराहे-चौराहे पर लकड़ियां एकत्रित करके होलिका दहन की तैयारी की गई है। अबकी खास यह है कि होलिका दहन के समय से पहले ही भद्रा समाप्त हो जाएगी। ऐसे में होलिका दहन में किसी तरह की कोई अड़चन नहीं रहेगी।
विज्ञापन


पूर्णिमा पहली मार्च को है। इसी दिन प्रदोष काल यानी शाम 6.58 बजे ही भद्रा समाप्त होने के साथ ही होलिका दहन का मुहूर्त्त आरंभ हो जाएगा। वस्तुत: होलिका दहन के लिए प्रदोष काल सर्वोत्तम माना जाता है। ऐसे में भद्रा के बाद होलिका दहन किया जाना ही सर्वोत्तम होगा। उत्थान ज्योतिष संस्थान के निदेशक ज्योतिर्विद पं दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के मुताबिक शास्त्र विधि से ‘ऊं होलिकायै नम:’ मन्त्र का उच्चारण करते डुण्डा राक्षसी एवं होलिका का पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन


साहित्य सहकार न्यास की ओर से अशोक नगर स्थित महादेवी आवास पर भी पहली मार्च को पारंपरिक रूप से होलिका दहन किया जाएगा। न्यास के संयोजक ब्रजेश पांडेय के मुताबिक महादेवी आवास की मुखिया रानी पांडेय होलिका में आग लगाने के बाद आगंतुकों का ‘राई और नोन’ से नजर उतारेंगी। इसी क्रम में रचनागोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। शहर के बुद्धिजीवियों, रचनाकारों की मौजूदगी में शब्दों के रंगों के बीच अबीर-गुलाल भी उड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रात 11.27 बजे से होलाष्टक की शुरुआत के साथ ही विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया। कालचक्र एस्ट्रो वास्तु सेंटर के निदेशक ज्योतिर्विद ब्रजेंद्र मिश्र के मुताबिक यह अवधि उग्र ग्रहों की शांति और साधना के लिए सर्वोत्तम है। इसके तहत केतु, सूर्य, मंगल, शनि, राहु आदि ग्रहों की शांति और साधना के लिए मंत्र जप के साथ ही याज्ञिक अनुष्ठान किए जा सकते हैं। होलिका दहन के साथ ही होलाष्टक समाप्त हो जाएगा। इस बीच सोमवार, 26 फरवरी को रंगभरी एकादशी मनाई जाएगी। पूजन के साथ ही अबीर-गुलाल लगाकर भोले बाबा का अभिषेक किया जाएगा।

इलाहाबाद। त्रिशला फाउंडेशन की ओर से सेरेब्रल पालसी और दिव्यांग बच्चों के लिए 25 फरवरी को सिविल लाइंस स्थित प्रयाग संगीत समिति में सुबह दस से दिन में एक बजे तक होली मिलन समारोह मनाया जाएगा। अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र कुमार जैन के मुताबिक संत बाबा करनैल सिंह मुख्य अतिथि होंगे।


अशोक नगर के बाबा चौराहा स्थित मदन शांति विला में शनिवार से दो दिनी होली फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इको फ्रेंडली होलिका को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से होने वाले कार्यक्रम के तहत ताश के पत्तों से होलिका बनेगी, जिसे गिराया जाएगा। वहीं जलाने वाली होलिका नारियल के छिलके की बनाई जाएगी। यहां तरह-तरह के हर्बल कलर्स भी मिलेंगे। संयोजिका आकृति श्रीवास्तव के मुताबिक इस दौरान होली संगीत संध्या, होली चित्रकला प्रतियोगिता भी होगी। कार्यक्रम की शुरुआत दिन में एक बजे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed