फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No entry of heavy/commercial vehicles in the district from 11am

Prayagraj News: 11 से जिले में भारी/कॉमर्शियल वाहनों की नो एंट्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
No entry of heavy/commercial vehicles in the district from 11am
महाकुंभ मेेले के मद्देनजर भारी/कॉमर्शियल वाहनों के लिए 11 जनवरी से जिले में नो एंट्री रहेगी। इस दौरान उन्हें प्रयागराज में नहीं आने दिया जाएगा और अंतरजनपदीय डायवर्जन प्लान के तहत दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। पौष पूर्णिमा व मकर संक्रांति को देखते हुए यह प्रतिबंध 11 जनवरी से शुरू होकर 15 जनवरी तक लागू रहेगा। भारी/कॉमर्शियल वाहनों के लिए अंतरजनपदीय डायवर्जन प्लान इस प्रकार से है।
विज्ञापन


1- कौशाम्बी से वाराणसी जनपद कौशाम्बी की ओर से आने वाले वाहन कोखराज जनपद कौशाम्बी से बाई-पास पर मोड़ दिए जाएंगे। यह बाईपास से सीधे हण्डिया होते हुए वाराणसी की ओर जाएंगे और वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
विज्ञापन

2- कानपुर से वाराणसी/बिहार
- कानपुर से फतेहपुर होकर रायबरेली-प्रतापगढ़-मुंगरा बादशाहपुर-मछलीशहर-जौनपुर-जलालपुर-फूलपुर-बाबतपुर एयरपोर्ट, मंगारी पलहीपट्टी, चौबेपुर, राजवारी, सैदपुर, चहनियां, सकलडीहा, चन्दौली, सैयदराजा से बिहार जाएगे और वापसी इसी मार्ग से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फतेहपुर से रायबरेली-प्रतापगढ़ मुंगराबादशाहपुर-मछलीशहर-मड़ियाहू-भदोही- औराई कछवां- राजातालाब-अखरी बाईपास नारायण बाईपास चन्दौली सैयदराजा-नौबतपुर-बिहार प्रवेश। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
3- कानपुर से बांदा
जनपद कानपुर से फतेहपुर स्थित चौडगरा चौराहा से बिन्दकी से बंधवा तिराहा, ललौली चिल्ला होते हुए बांदा की ओर और वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
4- कानपुर से रीवा-मिर्जापुर
चौडगरा से बिन्दकी से बंथवा तिराहा, ललौली चिल्ला से बांदा की ओर वाहन भेजे जाएंगे। यहां से कर्वी-मऊ-शंकरगढ़ से जसरा, नारीबारी, मनगवां, हनुमना, लालगंज से मिर्जापुर और वापसी भी इसी मार्ग से करेंगे।

6- रीवां (मप्र) से वाराणसी
रीवां (मप्र) के थाना मनिगवां से हनुमना-लालगंज होते हुए मिर्जापुर से औराई होकर वाराणसी जाएंगे। वापसी इसी मार्ग से होगी।
7- रीवां (मप्र) से लखनऊ
रीवां से नारीबारी से बाएं मुड़कर शंकरगढ़, मऊ, कर्बी, बांदा से चिल्ला पुल पार कर बिन्दकी-चौडगरा-फतेहपुर, असनी पुल पारकर लालगंज, रायबरेली से लखनऊ और वापसी का मार्ग भी यही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed