{"_id":"57bb645b4f1c1bc21fd4fa9f","slug":"no-adverse-floods-in-the-high-court-for-an-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ के कारण हाईकोर्ट में रहा नो एडवर्स आर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ के कारण हाईकोर्ट में रहा नो एडवर्स आर्डर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 23 Aug 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद । जिले में आई भीषण बाढ़ के प्रभाव से हाईकोर्ट भी अछूता नहीं है। बहुत से अधिवक्ता बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहने के कारण न्यायालय नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस समस्या को सोमवार को बार के अध्यक्ष राधाकांत ओझा ने मुख्य न्यायाधीश के समक्ष उठाया। उन्होंने बताया कि शहर के कई मोहल्ले बाढ़ की चपेट में हैं जिससे उन इलाकों में रहने वाले अधिवक्ता या तो अदालत नहीं आ पा रहे हैं, या फिर देर से पहुंच पाते हैं जिससे उनके मुकदमे खारिज हो सकते हैं। परेशानी को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सोमवार को अधिवक्ताओं के नहीं आने पर उनके खिलाफ विपरीत आदेश नहीं दिया जाएगा। ओझा ने बताया कि एल्डर कमेटी के माध्यम से भी एक औपचारिक पत्र भेजा गया है ताकि आने वाले दिनों में बाढ़ की समस्या समाप्त होने तक वकीलों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन