{"_id":"68e81803653415521d019623","slug":"no-action-has-been-taken-against-those-responsible-for-ishu-pals-death-allahabad-news-c-417-1-bha1001-87-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: ईशू पाल की मौत के जिम्मेदारों पर अभी तक नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: ईशू पाल की मौत के जिम्मेदारों पर अभी तक नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
बहरिया में संविलियन विद्यालय धमौर का गेट गिरने से ईशू पाल की मौत के मामले में सचिव और प्रधानाध्यापक को भले ही निलंबित कर दिया गया है। लेकिन विद्यालय में फैली दुर्व्यवस्था के सापेक्ष की गई कार्रवाई कम है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अधिकारियों के आदेश के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
बतादें कि सोमवार की सुबह धमौर निवासी मनोज पाल अपने बेटे ईशू पाल 6 वर्ष के साथ शौच के लिए गए थे। लौटने के बाद मनोज पाल विद्यालय के हैंडपंप पर हाथ धोने लगे और ईशू गेट पकड़ कर खेलने लगा तभी गेट गिर गया और दब कर ईशू पाल की मौत गई। संविलियन विद्यालय में कुल 165 बच्चे पंजीकृत हैं। उपस्थित प्रतिदिन आधे से कम ही होती है। जिन्हें पढ़ाने के लिए 11 अध्यापक नियुक्त हैं। किंतु उनमें से पांच अध्यापक तो कभी-कभार आते हैं। उन अध्यापकों की ऊंची पहुंच होने के कारण उन पर कार्रवाई को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी भी कतराते हैं। चार बीघे से अधिक विद्यालय का परिसर है।
सड़क एरिया को छोड़कर बाउंड्रीवॉल अभी तक नहीं बनाई गई है। विद्यालय की जमीन पर ग्राम वासियों का कब्जा है। विद्यालय के कक्षा कक्ष की दीवार से लगा हुआ ग्रामीणों द्वारा कचरा इकट्ठा किया गया है। निलंबित प्रधानाध्यापक राम आधार ने बताया कि शिकायत करने पर ग्रामीण और उपद्रव करने लगते हैं। विद्यालय परिसर में ही दुर्गा पूजा महाशिवरात्रि पर मेला लगाया जाता है। मना करने पर ग्रामीण आक्रोशित हो जाते हैं। दीवारों में गंदी-गंदी गालियां लिख दी जाती हैं। शाम के समय अराजकतत्वों का जमावड़ा होता है। आधा दर्जन से अधिक बार खिड़की दरवाजे तक उखाड़ ले गए हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन
बीडीओ और खंड शिक्षा अधिकारी ने किया था औचक निरीक्षण
बहरिया। गेट के गिरने से ईशू पाल की मौत के बाद चर्चा आया संविलियन का औचक निरीक्षण 29 सितंबर को खंड शिक्षा अधिकारी बहरिया शिव औतार ने किया था। विद्यालय में फैली अव्यवस्था को लेकर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई थी और 17 बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा था। 22 अगस्त को खंड विकास अधिकारी कविता तिवारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया था तो उसे समय शिखा राय और विनीता जायसवाल अनुपस्थित मिली। खंड विकास अधिकारी ने इन दोनों शिक्षिकाओं का एक-एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया था।
धमौर में स्कूल का गेट गिरने से बालक की मौत के मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। एडीओ पंचायत बहरिया रविदत्त मिश्रा सोमवार और मंगलवार को भी थाने आए थे। लेकिन जांच कर तहरीर देने की बात कह कर चले गए। मामले में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
ब्रजेश सिंह -थानाध्यक्ष बहरिया