फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No accident in Kumbh will happen this time: Manoj Sinha

इस बार नहीं होने देंगे कुंभ में कोई हादसा : मनोज सिन्हा

Mon, 29 Oct 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Updated Mon, 29 Oct 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
No accident in Kumbh will happen this time: Manoj Sinha
प्रयागराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
वर्ष 2013 के कुंभ में रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे से सबक लेते हुए रेलवे ने इस बार व्यापक तैयारियां की हैं। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि इस बार कुंभ मेले के दौरान कोई दुर्घटना नहीं होगी। इसके लिए प्रयागराज के स्टेशनों में तमाम बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रयाग संगीत समिति हॉल में ‘लहुरी काशी समागम’ कार्यक्रम में शिरकत  करने पहुंचे रेल राज्यमंत्री ने कहा कि कुंभ के लिए भारतीय रेलवे प्रयागराज और आसपास के स्टेशनों में 700 करोड़ रुपये की लागत वाले तमाम कार्य करवा रहा है। कुंभ के दौरान कोई दुर्घटना न हो, उसके लिए नई टेक्नोलॉजी भी इस बार प्रयोग में लाई जा रही है। कुंभ के दौरान काशी में प्रवासी भारतीयों का सम्मेलन है। ये प्रवासी भारतीय प्रयागराज भी आएंगे। यहां से प्रवासी भारतीयों को दिल्ली भेजे जाने की व्यवस्था रेलवे की ही रहेगी। काशी और प्रयाग की अच्छी यादें लेकर प्रवासी भारतीय जाए यही रेलवे का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान रेलवे में छह गुना निवेश बढ़ा है। दिसंबर तक वाराणसी-इलाहाबाद रेलमार्ग के विद्युतीकरण होने की उम्मीद है। मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में किए गए तमाम कार्यों का भी ब्योरा रखा।
विज्ञापन


प्रयागराज एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच से जंक्शन पहुंचे रेल राज्य मंत्री की अगुवाई वरिष्ठ अफसरों ने की। जंक्शन परिसर स्थित गेस्ट हाउस में उन्होंने जीएम एनसीआर राजीव चौधरी और डीआरएम इलाहाबाद से कुंभ के कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर आशीष गोयल, मेलाधिकारी एवं रेलवे के अफसरों ने उन्हें तमाम कार्यों का ब्योरा दिया। रेलवे अफसरों को मनोज सिन्हा ने हिदायत दी कि कुंभ से जुड़े सभी कार्य हर हाल में 30 नवंबर से पहले कर लिए जाएं। शाम को कालका मेल के फर्स्ट एसी से वे दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी हाल ही में चौड़े किए गए रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) देखने की इच्छा रविवार को रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने जाहिर की। इस पर रेलवे अफसरों ने शहर में लग रहे जाम का हवाला दिया। जाम की बात सुनकर रेल राज्यमंत्री प्रयाग संगीत समिति चल  गए। दरअसल आरयूबी चौड़े करने के बाद रेलवे अब तक सड़क मार्ग से उनकी कनेक्टिविटी नहीं कर सका है। ऐसे में अगर रेल राज्यमंत्री मौके पर जाते तो सारी हकीकत उनके सामने आ जाती।


कुंभ के दौरान इलाहाबाद जंक्शन के यात्री बाड़ा एवं शहर के अन्य रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को वाईफाई की सुविधा रेलवे अब बीएसएनएल की मदद से देगा। दरअसल इलाहाबाद जंक्शन एवं अन्य प्रमुख स्टेशनों पर रेलटेल के माध्यम से यात्रियों को वाईफाई की सुविधा मिलती है। लेकिन कुंभ के दौरान रेल टेल मेला क्षेत्र में रेलवे के शिविर एवं अन्य छोटे स्टेशनों में यह सुविधा देने में असहज है। इसी वजह से अब बीएसएनएल के सहयोग से मेला भर यात्रियों को वाईफाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed