फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nirvana paid to Vasupujya Ladu

वासुपूज्य को अर्पित किए निर्वाण लाडू

Mon, 28 Sep 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Sep 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nirvana paid to Vasupujya Ladu
इलाहाबाद। पर्यूषण पर्व के अंतिम सोपान पर रविवार को अनंत चतुर्दशी पर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में ब्रह्मचर्य धर्म का पालन करने की सीख दी गई। जैन समुदाय के लोगों ने निर्जला उपवास रखकर दान भी दिया। बारहवें तीर्थकर वासुपूज्य के  निर्वाण दिवस पर सामूहिक अभिषेक के बाद निर्वाण लाडू भी चढ़ाए गए।
विज्ञापन


जीरो रोड जैन मंदिर में श्रीदिगंबर पंचायती सभा की ओर से सामूहिक अभिषेक, आरती के बाद निर्मल जैन एवं सुनील कुमार जैन ने  शांतिधारा अभिषेक किया। पूजा अर्चना के बाद भक्ति गीतों पर नृत्य भी हुआ। तीर्थकर वासुपूज्य को शांति जैन, सविता जैन, डाली जैन, रश्मि जैन आदि ने 12 किलो का लाडू अर्पित किया। धर्म सभा में प्रकाश जैन ने ब्रह्मचर्य धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सांस्कृतिक संध्या में जैन धर्म से संबंधित प्रश्न मंच प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में पन्नालाल जैन, हनुमान प्रसाद जैन, अनूप जैन, आलोक जैन, अमित जैन, विकास जैन, राजेश जैन, निर्मल जैन, निरुपमा जैन आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन


  कर्नलगंज स्थित संकट हरण पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सौधर्म इंद्र की ओर से अभिषेक के बाद शांति एवं कल्याण की कामना से 51 लोगों ने शांतिधारा अभिषेक किया। भगवान वासुपूज्य को निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। गृहस्थ रत्नाकर रविंद्र जैन ने अनंत चतुर्दशी पर्व के महत्व और ब्रह्मचर्य धर्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मंदिरजी जीर्णोद्धार समिति की ओर से स्वर्ण वेदी बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में समिति के हरीबाबू जैन, विमल  जैन, अजीत जैन, अरुण जैन, रनीश जैन, अमर जैन, मंजू जैन, मधु जैन, नीलिमा जैन आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed