{"_id":"57cc7cc64f1c1b3d3b316ffe","slug":"nirjala-lent-to-real-ahiwat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचल अहिवात के लिए किया निर्जला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचल अहिवात के लिए किया निर्जला व्रत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 05 Sep 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अखंड सौभाग्य की मंगलकामना के लिए सुहागिनों ने रविवार को हरितालिका तीज का निर्जला व्रत कर भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन अर्चन किया। बीती रात मीठी चीज खाने के साथ व्रत शुरू हुआ। पति की लम्बी आयु सुख-सौभाग्य की कामना में व्रती महिलाओं ने सारा दिन उल्लास उमंग के साथ पूजन की तैयारी की। नई नवेली दुल्हनों का उत्साह चेहरे से छलक रहा था। पहली बार पति के लिए व्रत रखने के उमंग के आगे मौसम की बेरुखी से बेखबर रहीं। शाम को संगम सहित गंगा, यमुना के विभिन्न घाटों पर स्नान किया। घर लौटकर नए कपड़े पहने और दुल्हन जैसा शृंगार किया। पूजा स्थल पर शिव-पार्वती की मिट्टी की मूर्तियां रखकर धूप दीप फल फूल मेवा मिष्ठान चंदन अक्षत से देवाधिदेव भोले नाथ का विधिविधान से पूजन किया। गौरी पर सिंदूर चूड़ी बिंदी, चुनरी, महावर, पायल, बिछुआ आदि सुहाग साम्रगी चढ़ाई। रात में भजन कीर्तन करते हुए जागरण कर तीन बार आरती हुई। वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिव मंदिरों में जाकर जलाभिषेक और पूजन किया। शाम 4:47 के बाद चतुर्थी का संचरण होने से यह ढेलिया चौथ रही, सो बड़ी संख्या में महिलाओं ने बिना चांद देखे प्रदोष काल में ही पूजा की और चंद्रमा का स्मरण करके अर्घ्य दिया। कई व्रती महिलाओं ने चौथ लगने से पहले ही पूजा की। पुरोहितों ने घर -घर जाकर पूजा संपन्न कराई। सुहागिनें सोमवार को मीठी चीज खाकर व्रत खोलेंगी।
पार्लर, मेंहदी वाले रहे व्यस्त
इलाहाबाद (ब्यूरो)। सोलह शृंगार कर पूजन अर्चन करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पार्लर पहुंची। सिविल लाइंस स्थित एलचिको के सामने मेहंदी लगवाने के लिए लाइन लगी रही। वहीं मीरापुर, कटरा, प्रीतमनगर, मुट्ठीगंज आदि क्षेत्रों में भी मेहंदी लगाने वालों के यहां जमावड़ा लगा।
नेपाली समाज ने मनाई तीज
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नेपाली समाज की महिलाओं की ओर से भी आस्था एवं विश्वास के पर्व के रूप में तीज मनाई गई। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज की ओर केपी गर्ल्स इंटर कालेज सिविल लाइंस में हुए कार्यक्रम में जुटी महिलाओं ने शिव की आराधना की। बाद में सामूहिक रूप से कजरी गीत गाकर नृत्य किया। इस अवसर अध्यक्ष रामप्रसाद विष्णु प्रसाद पोखरेल, खीमानंद न्योपाने, गोमा थापा समेत नेपाली समाज के लोग उपस्थित रहे।