फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nine female students faint after lunch chaos ensues

Prayagraj News: लंच के बाद बेहोश हुईं नौ छात्राएं, अफरा-तफरी

Sat, 17 Oct 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 17 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Nine female students faint after lunch chaos ensues
बरौत में छात्राओं के अचानक बेहोश होने की सूचना पर विद्यालय परिसर में जुटे अभिभावक व ग्रामीण।
हंडिया के इमामगंज स्थित जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को लंच के बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब कक्षा 10 की नौ छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। छात्राओं के बेहोश होने की सूचना मिलते ही अभिभावक स्कूल पहुंचने लगे और अपने बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे लंच के बाद छात्राएं अपने-अपने कक्षाओं में पहुंचीं। तभी कक्षा 10 के कमरे में करीब 15 वर्षीय अलदीपा बानो पुत्री सरवर हुसैन निवासी केशवरायपुर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।
विज्ञापन

इसके कुछ मिनट बाद शेजा अंसारी पुत्री शहजाद, सुहानी प्रजापति पुत्री विवेक, शमी केसरवानी पुत्री संतोष, राधा पुत्री राज बहादुर, हिना पुत्री बाबू सलाम और नगमा बानो पुत्री अशफाक निवासी बालापुर, इमामगंज समेत अन्य छात्राएं भी बारी-बारी से अचेत होने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक के बाद एक छात्राओं के बेहोश होने से स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक विद्यालय पहुंच गए और बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद सागरवाल ने बताया कि कक्षा 10 की कुल नौ छात्राएं बेहोश हुई थीं। छात्राओं के अचानक अचेत होने के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना पर तहसीलदार हंडिया विजय कुमार, थाना प्रभारी हंडिया ओम प्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
छात्राओं के अचानक बेहोश होने की वजह क्या रही, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना को लेकर विद्यालय के छात्रों, अभिभावकों और क्षेत्रीय लोगों में चिंता का माहौल है।

थाना प्रभारी हंडिया ओम प्रकाश ने बताया कि डॉक्टरों ने बताया कि यह एक पैनिक अटैक है। पहले एक छात्रा को पैनिक अटैक आया जिसे देख अन्य छात्राएं घबरा गई और बेहोश हो गई। कुछ छात्राओ के पेट में दर्द और चक्कर आदि समस्याएं होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed