{"_id":"679bcb8d7e74f03d110b2206","slug":"nine-devotees-in-car-injured-in-collision-with-tractor-on-highway-allahabad-news-c-262-1-sald1008-133149-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार नौ श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार नौ श्रद्धालु घायल
विज्ञापन
राजगढ़ के समीप सड़क हादसे में घायल श्रद्धालु जगन। संवाद
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर डगैता धारूपुर के करीब बृहस्पतिवार भोर में महाकुंभ से गंगा स्नान कर लौट रहे बहराइच निवासी श्रद्धालुओं की कार में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार नौ लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के कोहला हवा निवासी धनंजय शुक्ला अपने गांव से करीब 10 लोगों के साथ मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में गंगा स्नान करने आए थे। बृहस्पतिवार को वह सभी के साथ जाइलो कार से घर लौट रहे थे। हाईवे पर डगैता धारूपुर के करीब विश्वनाथगंज से ईंट लादकर जा रहा ट्रैक्टर-ट्राॅली अचानक दूसरे लेन पर आ गया। जिससे कार में ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। अचानक ब्रेक लगाने से कार पलट गई।
टक्कर के बाद ट्राॅली का पहिया निकल गया और ईंट गिर गई, हालांकि चालक भाग निकला। आसपास रहने वालों ने कार में फंसे लोगों को निकालने लगे। कुछ देर में पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल चालक राजू, रामरानी, आरती देवी, तिलक, जगन, अज्ञावती, सर्वेश मिश्रा, कस्तूरी व ओम प्रकाश को मेडिकल कॉलेज भेजा। करीब एक घंटे तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। जेसीबी की मदद से कार और ट्रैक्टर-ट्राॅली को पुलिस ने किनारे कराया। इसके बाद आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की बस डिवाइडर से टकराई, बाल-बाल बचे
मानधाता। महाकुंभ में अमृत स्नान करने नोएडा से जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस बृहस्पतिवार शाम देल्हूपुर थाना क्षेत्र के गजेहडा में बकुलाही नदी के किनारे डिवाइडर से जा टकराई। बस में 60 श्रद्धालु सवार थे, हालांकि काेई भी घायल नहीं हुआ। सभी अयोध्या में दर्शन करने के बाद महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। पुलिस ने बस को बाहर निकलवाया। मरम्मत के बाद बस रवाना हुई।