{"_id":"64537c82f4cb432c72006377","slug":"nikay-chunav-2023-muslim-women-protest-against-removal-of-niqab-return-without-voting-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay chunav 2023 : नकाब हटाने पर मुस्लिम महिलाओं ने किया विरोध, बिना वोट दिए लौटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay chunav 2023 : नकाब हटाने पर मुस्लिम महिलाओं ने किया विरोध, बिना वोट दिए लौटीं
Thu, 04 May 2023 06:13 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 04 May 2023 06:13 PM IST
सार
श्री दिग्गज सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुस्लिम महिलाओं का नकाब हटाने पर विरोध किया गया। नकाब न हटाने पर वोट नहीं देने की शिकायत महिलाओं की ओर से की गई। कहा गया कि पोलिंग अफसर ने कहा है कि बिना नकाब हटाए मतदान में कोई हिस्सा नहीं ले सकता।
विज्ञापन
Prayagraj News : नकाब हटाने पर नाराजगी जाहिर करतीं मुस्लिम महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
श्री दिग्गज सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मुस्लिम महिलाओं का नकाब हटाने पर विरोध किया गया। नकाब न हटाने पर वोट नहीं देने की शिकायत महिलाओं की ओर से की गई। कहा गया कि पोलिंग अफसर ने कहा है कि बिना नकाब हटाए मतदान में कोई हिस्सा नहीं ले सकता। इससे नाराज होकर महिलाएं बिना वोट दिए ही लौट गईं। उनका कहना था कि वह मतदान तो करेंगी लेकिन नकाब नहीं हटाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंदीपुरम स्थित दिग्गज सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर मुस्लिम महिलाओं में नाराजगी, कहा मतदान केंद्र से लौटाया गया, नकाब हटाने पर ही वोटिंग करने की अनुमति की बात कह रहे पोलिंग अफसर, कसारी मसारी की इकरा अहमद और तसलीमा व अन्य महिलाएं शामिल रहीं। इस संबंध में सीडीओ गौरव कुमार का कहना है कि तीन महिलाएं फर्जी वोट डालने का प्रयास कर रही थीं। उनको पकड़ लिया गया और वह वोट डालने में नाकाम रहीं। उनसे पूछताछ की जा रही है। सही जानकारी न देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन