फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Niharika Ventures has property worth crores in Lucknow, Noida and other cities of UP

Prayagraj News: निहारिका वेंचर्स की लखनऊ, नोएडा समेत यूपी के अन्य शहरों में करोड़ों की संपत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Niharika Ventures has property worth crores in Lucknow, Noida and other cities of UP
प्राॅपर्टी-शेयर में निवेश के नाम पर 400 करोड़ की ठगी के प्रकरण में एक नया खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि सिविल लाइंस स्थित निहारिका वेंचर्स एंड डेवलपर्स के निदेशकों के नाम पर प्रयागराज के अलावा लखनऊ, नोएडा समेत यूपी के अन्य शहरों में करोड़ों की संपत्ति है। इनकी कीमत तकरीबन पचास करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। पुलिस इनका ब्योरा जुटाने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि इनकी संपत्ति किन-किन शहरों में है इसकी भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, निहारिका वेंचर्स एंड डेवलपर्स की अबतक कुल 14 संपत्तियां सामने आई हैं। इनमें मकान, अपार्टमेंट और प्लाॅट तीनों ही शामिल हैं। यह संपत्ति प्रयागराज में झूंसी, नैनी, सिविल लाइंस और गोविंदपुर में हैं। जबकि नाेएडा, मिर्जापुर और लखनऊ में भी इनके नाम पर संपत्ति होने की बात सामने आई है। यह संपत्ति ज्यादातर कंपनी की निदेशिका निहारिका द्विवेदी के नाम पर है। ऐसे में निवेशकों का कहना है कि हम लोगों के पैसों से ही आरोपियाें ने कराेड़ों की संपत्ति बनाई है। वर्ष 2020 से चल रही इस कंपनी में 500 से अधिक निवेशकों को करोड़ों का चूना लगा है।
विज्ञापन



इन-इन जगहों पर प्राॅपर्टी
सूत्रों का कहना है कि गोविंदपुर में इनके अपने घर के अलावा अलकनंदा में तीन अपार्टमेंट हैं। सिविल लाइंस के सरोजनी अपार्टमेंट में एक फ्लैट, सिविल लाइंस के साईं लैंडमार्क में एक ऑफिस, नैनी स्थित रुद्रा आकृति में तीन फ्लैट, झूंसी के पारस नारायण में दो फ्लैट हैं। वहीं, लखनऊ में यमुना विहार काॅलोनी में एक घर है, जोकि निहारिका के नाम से हैं। इसके अलावा मिर्जापुर में एक प्लाट और नोएडा के वेब अपार्टमेंट में एक फ्लैट हैं। यह संपत्ति ओमप्रकाश, निहारिका, अभिषेक व उसके भाई के नाम पर है। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इन संपत्तियों के बारे में भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह महीने पहले ही बना ऑफिस
निवेशकों ने बताया कि कंपनी की शुरूआत वर्ष 2020 में हुई थी। उस दाैरान कंपनी सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर के पास था। लेकिन, तब वह ऑफिस किराए पर था। बाद में निहारिका वेंचर्स एंड डेवलपर्स ने अपना व्यावसायिक ऑफिस सिविल लाइंस स्थित लैंडमार्क में ले लिया था। करीब छह महीने पहले ही यहां ऑफिस शिफ्ट किया गया है। इससे साफ होता है कि वर्ष 2020 के बाद से इनकी संपत्ति में विकास होने लगा।



छोड़ गए तीन कार
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास कई कारों का जखीरा भी है। इनमें तीन कार तो घर के पास ही छोड़कर भाग गए। जांच में पता चला कि सभी कारों का नंबर एक ही सिरीज के हैं। जिनमें आखिरी में 27 है। घर के पास मिली तीन कारों में टोयटा की हाईब्रिड और दो इलेक्ट्रिक कार है। पुलिस अब इन तीनाें कार पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का शक है आरोपी इन कारों को लेने के लिए किसी को जरूर भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed