Night Curfew : रात 10 बजे से पहले सड़कों पर सन्नाटा, घरों में कैद हुए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज होने के बाद बृहस्पतिवार की रात संगमनगरी नाइट कर्फ्यू के साए में आ गई। गुलजार रहने वाले शहर के पुराने इलाकेचौक, लोकनाथ समेत खलीफा मंडी की सड़कों पर रात 10 बजे के पहले ही सियापा छा गया और लोग घरों में कैद हो गए। सड़कों पर पुलिस के जवानों का मार्च शुरू हो गया। इस दौरान अफसर लाउडस्पीकर से लोगों से घरों में जाने की अपील करते रहे। इससे पहले खाने-पीने की वस्तुओं की खरीद और भंडारण के लिए गल्ला मंडियों, किराना स्टोरों और फल-सब्जी की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर दुकानों से हटाया।
रात करीब 9:15 बजे आला अफसर नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के लिए सड़कों पर उतरे। इससे पहले कोतवाली पुलिस इलाके में लोगों से घरों में रहने और बाहर न निकलने की ताकीद करने लगी। शाहगंज, मुट्ठीगंज, कीडगंज से लेकर नुरूल्लाह रोड, चकिया तक पुलिस के वाहन हूटरों के शोर के साथ दौड़ने लगे। देखते-देखते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोकनाथ चौराहे पर खड़े ठेलेवाले पुलिस की सख्ती देख भाग निकले। चाट-पकौड़े और मिठाई की दुकानों पर स्वाद लेने के लिए खड़े लोग भी कर्फ्यू का एलान होते ही हट गए।