फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Night curfew imposed in Prayagraj: Curfew to be imposed from 10 pm to 8 am, traffic disrupted, essential services to continue

प्रयागराज में नाइट कर्फ्यू : रात में 10 से सुबह 8 बजे तक निकलने पर पाबंदी, जानें किसको मिलेगी छूट

Thu, 08 Apr 2021 02:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 08 Apr 2021 02:12 AM IST
सार

  • प्रतियोगी परीक्षाओं, शादी, शव यात्रा, धार्मिक समारोह पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा

विज्ञापन
Night curfew imposed in Prayagraj: Curfew to be imposed from 10 pm to 8 am, traffic disrupted, essential services to continue
रात का कर्फ्यू - फोटो : Social Media

विस्तार

कोराना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिले में रात्रि कर्फ्यू लगा दिया गया है। रात में 10 से सुबह आठ बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं जारी रहेंगी। आवागमन के साथ अन्य गतिविधियां ठप रहेंगी। पूरे प्रदेश में कोविड-19 के मरीज बढ़ रहे हैं। प्रयागराज में बुधवार को भी 1076 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में सख्ती से कोविड प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

Night curfew imposed in Prayagraj: Curfew to be imposed from 10 pm to 8 am, traffic disrupted, essential services to continue
Night Curfew - फोटो : सोशल मीडिया
इसी क्रम में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने देर रात नई गाइडलाइन जारी करने के साथ रात्रि कर्फ्यू का आदेश दिया। गाइडलाइन के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। राशन, स्वास्थ्य, डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक सेवाओं पर किसी तरह की रोक नहीं होगी। हालांकि, सुबह आठ बजे तक दूध, सब्जी आदि जरूरत की वस्तुओं के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। चंद्रशेखर आजाद पार्क, खुशरोबाग आदि पार्क में सुबह टहलने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Night curfew imposed in Prayagraj: Curfew to be imposed from 10 pm to 8 am, traffic disrupted, essential services to continue
नाइट कर्फ्यू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
गाइडलाइन के मुख्य बिंदु
  •  कर्फ्यू का प्रतिबंध फल, सब्जी की मंडियों पर लागू नहीं होगा
  •  12 तक के विद्यालय पूर्णत: बंद रहेंगे, ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी
  •  परीक्षाएं पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत होंगी, प्रोटोकाल का करना होगा पालन
  •  रात्रि शिफ्ट के सरकारी एवं निजी संस्थान के कर्मचारियों को कर्फ्यू से छूट रहेगी
  •  टिकट दिखाकार यात्री रात में आ-जा सकेंगे
  •  पंचायत चुनाव तथा अन्य आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों पर कर्फ्यू का प्रतिबंध लागू नहीं होगा
  •  प्रतियोगी परीक्षाओं, शादी, शव यात्रा, धार्मिक समारोह पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed