फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NIA save historical pension documents of World War II

द्वितीय विश्व युद्ध के ऐतिहासिक पेंशन दस्तावेजों को सहेजेगा एनआईए

Tue, 29 Oct 2019 04:45 AM IST
Abhishek Singh अनूप ओझा, प्रयागराज
अनूप ओझा, प्रयागराज Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 29 Oct 2019 04:45 AM IST
सार

  • अफसरों की बैठक में दस्तावेजों के हस्तांतरण पर बनी सहमति
  • ऐतिहासिक दस्तावेजों के रखरखाव के लिए दिसंबर में होगी कार्यशाला
  • पेंशन का इतिहास कार्यालय अविभाजित भारत के लाहौर से जुड़ा है

विज्ञापन
NIA save historical pension documents of World War II
पेंशन - फोटो : Social Media (File Photo)

विस्तार

19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध से लेकर द्वितीय विश्व युद्ध तक के एतिहासिक पेंशन दस्तावेजों को राष्ट्रीय अभिलेखागार में संरक्षित किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। युद्ध और लिपियों के संबंध में यह अभिलेख शोधार्थियों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकेंगे।

विज्ञापन


अभिलेखागार और पीसीडीए अफसरों की बैठक में यहां के दस्तावेजों को दिल्ली हस्तांतरित करने पर सहमति बन गई है। आने वाले दिसंबर माह में तीन दिवसीय एक कार्यशाला आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है। इसमें कर्मियों को अभिलेखों के रखरखाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि ये दस्तावेज सुरक्षित रखे जा सकें।
विज्ञापन


प्रयागराज स्थित रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय का इतिहास अविभाजित भारत के लाहौर से जुड़ा है। इस कार्यालय में फौज के पेंशन संबंधी दस्तावेज धरोहर की तरह संभाल कर रखे गए हैं। इन अभिलेखों के मूल्यांकन के लिए हाल में ही दिल्ली स्थित राष्ट्रीय अभिलेखागार की सहायक निदेशक कल्पना शुक्ला व आर्काइविस्ट डॉ थिंगनम संजीव की टीम ने पीसीडीए पेंशन कार्यालय का दौरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीडीए अफसरों के मुताबिक इन ऐतिहासिक महत्व के दस्तावेजों को देखकर एनआईए की टीम बहुत प्रभावित हुई है। यहां रखे गए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों को राष्ट्रीय अभिलेखागार ले जाने का भी प्रस्ताव रखा गया है, ताकि इन अभिलेखों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोधार्थी और अन्य जिज्ञासु अध्ययन कर सकें। प्रधान नियंत्रक विश्वजीत सहाय ने इसकी पुष्टि की है। 

इससे पहले दस्तावेजों के हस्तांतरण पर एनआईए अफसरों के साथ हुई बैठक में प्रधान नियंत्रक के आलावा नियंत्रक मयंक बिष्ट, संयुक्त नियंत्रक यशस्वी कुमार, उप नियंत्रक अभिषेक सिंह, सहायक नियंत्रक हिमांशु त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। तब उस दौरान भी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेजों को राष्ट्रीय अभिलेखागार नई दिल्ली में स्थानांतरित करने की रूपरेखा पर विचार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed