फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   News: Varanasi-Gandhinagar Capital Express will be canceled till July 26

Railway News : 26 जुलाई तक निरस्त रहेगी वाराणसी-गांधीनगर कैपिटल एक्सप्रेस

Fri, 30 Jun 2023 05:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 05:34 PM IST
सार

अगली कुछ तिथियों में कानपुर-लखनऊ रूट की आठ ट्रेनें वाया प्रयागराज जंक्शन चलेंगी। उत्तर रेलवे के लखनऊ-कानपुर रेलखंड स्थित पिपरसंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है।

विज्ञापन
News: Varanasi-Gandhinagar Capital Express will be canceled till July 26
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी से प्रयागराज जंक्शन होकर गुजरात के गांधी नगर कैपिटल जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन का निरस्तीकरण रेलवे ने बढ़ा दिया है। गाड़ी संख्या 22467 वाराणसी-गांधी नगर कैपिटल अब 26 जुलाई तक निरस्त रहेगी। इसी तरह 22468 गांधीनगर कैपिटल-वाराणसी सुपरफास्ट को 27 जुलाई तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। बताते चलें कि वाराणसी स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य की वजह से ही उक्त ट्रेन पिछले एक माह से निरस्त चल रही है। 

विज्ञापन


प्रयागराज होकर चलेंगी लखनऊ-कानपुर रूट की आठ ट्रेनें
अगली कुछ तिथियों में कानपुर-लखनऊ रूट की आठ ट्रेनें वाया प्रयागराज जंक्शन चलेंगी। उत्तर रेलवे के लखनऊ-कानपुर रेलखंड स्थित पिपरसंड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार रूट बदले जाने की वजह से एक जुलाई को 13168 आगरा कैंट-ओखा एवं चार जुलाई को 09418 पटना-अहमदाबाद का संचालन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते होगा। 09421 अहमदाबाद-दरभंगा तीन जुलाई को कानपुर-प्रयागराज जंक्शन-रामबाग-वाराणसी रेलमार्ग पर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जुलाई को 19615 उदयपुर-कामाख्या और 00919 सूरत-नकहा पार्सल स्पेशल का संचालन कानपुर-प्रयागराज-फाफामऊ-प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट के रास्ते होगा। इसी तरह दो जुलाई को 15046 ओखा-गोरखपुर, 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल एवं 22531 छपरा-मथुरा सुपरफास्ट कानपुर-प्रयागराज-फाफामऊ-प्रतापगढ़-अयोध्या कैंट-गोरखपुर होकर चलेगी।

आज और कल निरस्त रहेगी प्रयागराज रामबाग-मऊ डेमू

प्रयागराज रामबाग से मऊ जाने वाली डेमू 30 जून और एक जुलाई को निरस्त रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि औड़िहार स्टेशन यार्ड के नॉन इंटरलाॅकिंग कार्य की वजह से ही गाड़ी संख्या 05138 प्रयागराज रामबाग-मऊ डेमू ट्रेन दो दिन के लिए निरस्त की गई है। इसी तरह 05137 मऊ-प्रयागराज रामबाग डेमू शुक्रवार को निरस्त होने की वजह से नहीं चली। शनिवार को भी यह मऊ से निरस्त की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed