फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   news

सात सीटों के 45 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद

Sun, 11 Jan 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 11 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
कैंटोनमेंट बोर्ड की सात सीटों के लिए रविवार को मतदान सकुशल संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक सात मतदान केद्रों पर कुल 56.24 फीसदी मतदान हुआ। निर्वाच अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव के मुताबिक 23015 मतदाताआें में से 12943 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। मतदान के दौरान कुछ केंद्रों पर प्रत्याशियों के समर्थकाें के बीच नोकझोंक की भी घटनाएं हुई जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियाें ने संभाल लिया। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व अप्रिय घटना को रोकने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड अधिकारियों के अलावा पुलिस प्रशासनिक अधिकारी व सेना की क्यूआरटी मतदान केंद्रों पर भ्रमण करती रही।
विज्ञापन


 शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद सात सीटों पर चुनावी समर में उतरे में 45 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। वैसे तो कैंटोनमेंट बोर्ड चुनाव में मतदान प्रतिशत लोकसभा, विधानसभा चुनावों की तुलना में ज्यादा ही होता है। लेकिन पिछले कई दिनों से जारी शीतलहर ने मतदान में अच्छा खासा खलल डाला। प्रत्याशियों के तमाम प्रयासों के बावजूद हजारों की तादात में ऐसे मतदाता रहे जो जानलेवा ठंड का हवाला देकर मतदान करने घर से ही नहीं निकले। यह स्थिति तब रही कि जबकि कई प्रत्याशियों की ओर से मतदाताओं को मतदान केंद्राें तक लाने के लिए गाड़ियों की भी व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed