फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   news date of ssc canceled examinations after 3 may

एसएससी की निरस्त परीक्षाओं की नई तिथि तीन मई के बाद

Sun, 19 Apr 2020 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
news date of ssc canceled examinations after 3 may
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) लॉकडाउन के दौरान निरस्त की गई परीक्षाओं की और नई तिथियों की घोषणा तीन मई के बाद की जाएगी। आयोग के सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए हुई विशेष बैठक में परीक्षा की नई तिथि के बारे में चर्चा की गई। बैठक में लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए इस अवधि में होने वाले सभी परीक्षाओं की तिथियों को रद्द करने का फैसला किया गया। नई तिथि की घोषणा लॉकडाउन की अवधि तीन मई को पूरी होने के बाद की जाएगी। आयोग के सूत्रों का कहना है कि यह तय किया गया कि सभी परीक्षाओं, जिसके लिए परीक्षार्थियों को देश के अलग- अलग भागों की यात्रा करनी पड़ती है, की तिथियों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2019 टियर-1, जूनियर इंजीनियर (पेपर-1) परीक्षा 2019, स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' एवं 'डी' परीक्षा, 2019 एवं कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2018 के लिए स्किल परीक्षा लॉकडाउन के दूसरे चरण तीन मई के बाद ली जाएंगी। आयोग की ओर से कहा गया है कि निरस्त परीक्षाओं की नई तिथियां आयोग एवं इसके क्षेत्रीय कायार्लयों की वेबसाइट पर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed