{"_id":"6035590c8ebc3ee9027b0e31","slug":"newly-married-woman-died-in-accident-while-bike-racing-with-husband-allahabad-news-ald300055817","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के साथ बाइक रेसिंग करने में नवविवाहिता ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के साथ बाइक रेसिंग करने में नवविवाहिता ने गंवाई जान
विज्ञापन
- हादसे में पति व बहनों समेत छह लोग घायल
- प्रयागराज के करेली की रहने वाली थी मृतका
चायल (कौशाम्बी)। पिपरी कोतवाली के बिसौना गांव के समीप मंगलवार की शाम सड़क हादसे में बाइक सवार पूनम (22) की मौत हो गई। पूनम अपने पति के साथ बाइक से रेस लगा रही थी, इसी दौरान दोनों वाहन सामने से आ रही मैजिक गाड़ी से भिड़ गए। हादसे में पति और पूनम की दो बहनों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र के करेहदा निवासी पूनम की शादी चार माह पहले इलाके के ही सैदपुर निवासी प्रदीप निषाद के साथ हुई थी। सोमवार को पूनम अपने पति के साथ पिपरी के मदारीपुर गांव में बहन नीलम के घर गई थी। वहां से एक बाइक पर प्रदीप और दूसरी मोटरसाइकिल पर पूनम, नीलम व उसकी छोटी बहन दुलारी सवार होकर करेहदा के लिए निकले थे। एक बाइक को प्रदीप निषाद और दूसरी बाइक को पूनम चला रही थी। रास्ते में पति-पत्नी बाइकों की रेस लगाने लगे।
पिपरी थाना क्षेत्र के बिसौना गांव के समीप बाइकों के आपस में टकराने के बाद सामने से आ रही बाइकें मैजिक से भिड़ र्गइं। इसके बाद मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई । हादसे में दोनों बाइकों पर सवार सभी चारों लोग घायल हो गए। वहीं, मैजिक चालक विजय पटेल उसका साथी धनंजय और दीपक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान देर शाम पूनम की मौत हो गई । हालत गंभीर होने पर छह अन्य घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।