फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Newly married woman committed suicide by hanging herself in her maternal home, father accused her harassment

Prayagraj : मायके में नव विवाहिता ने फंदे से लटक कर दी जान, पिता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Fri, 16 May 2025 06:47 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी हंडिया, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी हंडिया, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 May 2025 06:47 PM IST
सार

हंडिया थाना क्षेत्र में एक नव विवाहिता की बृहस्पतिवार रात कमरे के अंदर फंदे से लटकता हुआ शव मिला। विवाहिता के पिता का आरोप है कि ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने जान गंवाई है।

विज्ञापन
Newly married woman committed suicide by hanging herself in her maternal home, father accused her harassment
रिया उर्फ राधा। फोटो फाइल - फोटो : संवाद।

विस्तार

हंडिया थाना क्षेत्र में एक नव विवाहिता की बृहस्पतिवार रात कमरे के अंदर फंदे से लटकता हुआ शव मिला। विवाहिता के पिता का आरोप है कि ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने जान गंवाई है। करीब दो महीने पहले बेटी की शादी जौनपुर जिले में हुई थी।

विज्ञापन

हंडिया थाना क्षेत्र के सरायपिथा गांव निवासी चंद्रकांत दुबे के एक बेटे की बीच में रिया दुबे (21) इकलौती बेटी थी। इस वर्ष वह बीकॉम द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रही थी। पिता ने बताया कि सात मार्च 2025 को जौनपुर के मुगल बादशाहपुर थाना क्षेत्र के लौंहे गांव निवासी अतुल त्रिपाठी के बेटे अमन त्रिपाठी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद 15 दिन तक उनकी बेटी जौनपुर रही। उसके बाद ससुराल के लोग उसे गोवा वाले घर पर लेकर चले गए। आरोप है कि वहां जाने के बाद सौतेली सास रंजना त्रिपाठी बेटी का सारा गहना अपने पास रख लिया और अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगी।

विज्ञापन

कुछ दिन तक वहां रखने के बाद बेटी को मुंबई वाले घर पर भेज दिया। इसके बाद 14 अप्रैल को वह लोग मुंबई से अपनी बेटी को घर लाए। पिता का आरोप यह भी है कि घटना के पांच दिन पहले उनका दामाद अपनी सौतेली मां के कहने पर बेटी का नंबर ब्लैकलिस्ट में डाल दिया। पति से बात न होने पर उनकी बेटी परेशान रहने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात 9:22 बजे दामाद ने बेटी के नंबर पर फोन किया। बेटी बात करते हुए कमरे में चली गई। वहीं जब 9:30 बजे उनका भांजा कमरे में गया तो उसके मुंह से चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे तो उनकी बेटी दुपट्टे के फंदे के सहारे पंखे से लटकी हुई थी। पिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सभी के खिलाफ कठाेर कार्रवाई की मांग की है। हंडिया इंस्पेक्टर नितेंद्र शुल्का ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, परिजनों की तरफ से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर मिलने पर मामले में जांच की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed