फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New Year 's party walked on water

नये साल के जश्न पर फिरा पानी

Thu, 01 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
New Year 's party walked on water
कटरा के मनीष ने प्लान किया था कि नए साल में बच्चों के साथ पार्क जाएंगे और खाना भी रेस्टोरेंट मेें ही खाएंगे। मगर बारिश की वजह से वह घर से बाहर ही नहीं निकल सके। वहीं झलवा की सुप्रिया और उसके दोस्तों की योजना थी कि दोस्तों के साथ सारे दिन जमकर मस्ती करेंगे लेकिन सारी योजना धड़ाम हो गई। दोस्तों को फोन पर ही विश कर सब्र करना पड़ा। मनीष, सुप्रिया की तरह नए साल का जश्न मनाने के लिए सभी ने कुछ न कुछ योजनाएं बना रखी थी। मगर भोर से हो रही बारिश ने नए साल के सारे उत्साह को फीका कर दिया। बुधवार को जिस तरह से खिली धूप निकली थी, सभी को उम्मीद थी कि नए साल पर भी ऐसा ही खूबसूरत मौसम रहेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो बारिश ने उनका स्वागत किया। थोड़ी देर के लिए जब बारिश बंद हुई तो उम्मीद जगी की मौसम ठीक होगा, लेकिन थोड़ी देर में ही ऐसी बारिश शुरू हुई जो रात तक बंद ही नहीं हुई। बाहर निकलकर मौज मस्ती करने की चाहत के साथ लोग घरों में कैद हो कर रह गए।  हालांकि बुधवार को मोबाइल और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर नए साल की शुभकामनाएं देने का सिललिसा जारी रहा। नए साल के लोगों को आकर्षित करने के लिए मॉल, शोरूम, होटलों और रेस्टोरेंट्स में विशेष तैयारियां भी धरी रह गईं। गिने-चुने लोगों के पहुंचने से उनका काफी नुकसान हुआ। तंदूर रेस्टोरेंट के मैनेजर अरुण शुक्ला ने बताया कि बारिश की वजह से उम्मीद के हिसाब से लोग नहीं पहुंचे। बुधवार की रात जहां लोग वेटिंग में थे, वहीं बृहस्पतिवार को काफी संख्या में लोग आए। बारिश की वजह से हमें होम डिलेवरी कैंसिल करनी पड़ी। होटल कान्हा श्याम के जनरल मैनेजर राजीव शांडिल्य ने बताया कि गाला डिनर के लिए लोगों ने बुकिंग कराई थी, लेकिन बारिश के कारण उन्हें कैंसिल कर दिया। जिस वजह से काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed