फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New twist in unique wedding, minor bride gave tahrir against groom

अनोखी शादी में नया मोड़, नाबालिग दुल्हन ने दूल्हे के खिलाफ लिखाई रिपोर्ट

Sat, 07 Mar 2020 12:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Mar 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
New twist in unique wedding, minor bride gave tahrir against groom
rape
कर्नलगंज मेें हुई अनोखी शादी के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। यहां एक साथ दुल्हन बनी दो नाबालिगों मेें से एक ने आरोपी युवक के खिलाफ कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप लगाया कि उसने न सिर्फ उससे दुष्कर्म किया बल्कि झूठी शादी भी रचाई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों को जानकारी हुई। पता चला कि एक युवक ने मंदिर में एक साथ दो किशोरियों से शादी रचाई। वीडियो में दिख रहा था कि युवक न सिर्फ दोनों के माथे में सिंदूर लगाता है बल्कि उन्हें मंगलसूत्र भी पहनाता है। वीडियो वायरल होने के बाद शिकायत पुलिस तक पहुंची तो कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने किशोरियों के घर पहुंचकर जांच पड़ताल भी की। हालांकि तब उन्होंने तहरीर देने से इंकार कर दिया था। लेकिन शुक्रवार को मामले में नया मोड़ तब आ गया जब एक किशोरी ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। उसका आरोप है कि ढररिया निवासी संटू दो वर्षों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।

विज्ञापन

 

शादी की बात पर इंकार करते हुए बताया कि उसकी जिंदगी में एक और लड़की है। थाने में शिकायत की बात पर खुद को फंसता देख उसने उसे व दूसरी किशेारी को मंदिर में ले जाकर दोनों से शादी कर ली। लेकिन बाद में पता चला कि यह उसका नाटक था। शादी के दूसरे ही दिन आरोपी युवक के भाई ने उसे जातिसूचक गालियां देते हुए अपने भाई को न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था पूरा मामला यहां पढ़ें-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed