{"_id":"60e5d80225e6f31d5b7e68a5","slug":"new-twist-in-girl-s-murder-family-members-come-under-suspicion-police-will-interrogate","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची की हत्या में नया मोड़ : परिजन आए संदेह के घेरे में, पुलिस करेगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची की हत्या में नया मोड़ : परिजन आए संदेह के घेरे में, पुलिस करेगी पूछताछ
Wed, 07 Jul 2021 11:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटर्वक, प्रयागराज
अमर उजाला नेटर्वक, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:07 PM IST
सार
- परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तीन दिन पहले हुई थी गायब, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला की पांच दिन पहले हुई थी बच्ची की मौत
विज्ञापन
श्रद्धा। (फाइल फोटो)
- फोटो : prayagraj
विस्तार
सराय इनायत थाना क्षेत्र के चकिया घरहरा गांव में 11 साल की श्रद्धा की नृशंस हत्या में नया मोड़ गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हत्या कम से कम पांच दिन पहले हुई थी। जबकि घर वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह तीन दिन पहले लापता हुई थी। डॉक्टरों ने बिसरा प्रिजर्व कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अंत्येष्टि के बाद घर वालों से पूछताछ की जाएगी।
चकिया घरहरा गांव का बलवंत भारतीय मजदूरी करता है। उसने शनिवार को थाने में अपनी 11 वर्षीय बेटी श्रद्धा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा शनिवार की सुबह मां शकुंतला देवी के साथ शौच के लिए गई थी। लौटते समय पर श्रद्धा बाग में आम बीनने लगी। मां उसे वहीं छोड़कर घर लौट गई। काफी देर तक श्रद्धा नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू हुई। लेकिन उसका कहीं पर पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह गांव की महिलाएं खेत में धान की रोपाई करने गईं थीं।
महिलाओं ने देखा कि खेत के पास कटा हुआ एक हाथ पड़ा है। महिलाओं ने शोर मचाया तो गांव वाले पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पास में ही झाड़ियों में श्रद्धा का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। कातिलों ने हाथ समेत कई अंगों को काट दिया था। घरवालों ने कपड़ों से शिनाख्त की। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि बुधवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक शव कम से कम पांच दिन पुराना है। जबकि घर वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह तीन दिन पहले लापता हुई। जाहिर है घर वाले शक के दायरे हैं। पुलिस के मुताबिक अंत्येष्टि के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी।