फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New scientific technology and nano fertilizers will become the strength of farmers: Dr. DK Singh

नई वैज्ञानिक तकनीक और नैनो उर्वरक बनेंगे किसानों की ताकत : डॉ. डीके सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
New scientific technology and nano fertilizers will become the strength of farmers: Dr. DK Singh
बदलते समय में आधुनिक तकनीक ही खेती को लाभकारी और टिकाऊ बना सकती है। किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन दिलाने और मिट्टी की सेहत सुधारने के उद्देश्य से शुक्रवार को फूलपुर के हंसराजपुर गांव में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने इफको के नैनो उर्वरकों को कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम बताया।
विज्ञापन

कारडेट के प्रधानाचार्य डॉ. डीके सिंह ने कहा, इफको के नैनो उर्वरक किसानों के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। इनके प्रयोग से न केवल उत्पादन बढ़ता है, बल्कि खेती की लागत घटाकर उसे अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। नैनो यूरिया, डीएपी, जिंक और नैनो कॉपर जैसे उत्पाद कम मात्रा में अधिक प्रभावी परिणाम देते हैं।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने बताया कि संतुलित उर्वरक प्रबंधन से मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है और फसलों की गुणवत्ता में भी सुधार आता है।कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने मधुमक्खी पालन, फल संरक्षण व खाद्य प्रसंस्करण की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्रभारी मुकेश तिवारी ने फसलों में नैनो उर्वरकों के छिड़काव की सही विधि, समय और मात्रा के बारे में बताया। अंत में प्रतिभागियों को गेहूं की फसल पर लगाए गए नैनो व जैव उर्वरकों के परीक्षण प्लॉट का अवलोकन कराया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जय सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed